इंदौर में आज सीएम डॉ. मोहन यादव तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा बुधवार को राजबाड़ा से गांधी हॉल तक निकाली जाएगी, जिसमें सीएम शाम 4 बजे हिस्सा लेंगे। यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसे देशभक्ति के प्रतीक रूप में मनाया जाएगा।
यह तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑपरेशन महादेव की सफलता और भारत की सेना के सम्मान में निकाली जा रही है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि इस यात्रा में भाजपा के सभी 35 मंडलों के कार्यकर्ता, विभिन्न मोर्चे, सामाजिक, खेल, व्यापारी, युवा, महिला और औद्योगिक संगठन भाग लेंगे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार मंच लगाए जाएंगे। सभी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा राजबाड़ा पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। भाजपा द्वारा यात्रा मार्ग पर लगभग 100 से अधिक मंच सजाए जाएंगे।
Thank you for reading this post!
