Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
12:40 AM, 12/03/2026
temperature icon 22°C
haze
Humidity: 40 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:38 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

11 वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास

Posted on October 9, 2024

– एक व्यक्ति की सूझबूझ से अनहोनी होने से बची

– अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, तलाश शुरू

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में हो रहे अपराधों पर पुलिस प्रशासन एक तरफ लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर दिन-ब-दिन अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात गरबा पांडाल में 11 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

नवरात्रि के अवसर पर पूरे शहर भर में गरबे का आयोजन किया जा रहा है। हीरानगर थाना क्षेत्र में भी गरबे का आयोजन हो रहा है। मंगलवार की रात गरबा पांडाल में गरबा खेल रही 6 वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय बच्ची के साथ क्षेत्र के एक युवक ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ गलत हरकत की। पीछे आ रहे अन्य व्यक्ति की सतर्कता के चलते अनहोनी होने से बच गई।

गरबा पांडाल में बच्ची को छोड़कर घर पर पानी भरने गई थी मां

हीरानगर थाने में पदस्थ एसआई शिवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी नजदीक स्थित शिव मंदिर में गरबा खेलने जाती है। सोमवार रात भी वह गरबा खेलने गई। रात करीब 10:30 से 11 के बीच नल आने के चलते बेटी को छोड़कर घर पानी भरने चली गई। वह पानी लेकर घर आई तो किसी अनजान नंबर से कॉल आया। जिसमें बताया कि कोई लड़का आपकी बेटी को पकड़ रहा था। वह रो रही है। इसके बाद वह मौके पर पहुंची। घटना से घबराई बेटी रो रही थी। इसके चलते रात में उसे सुला दिया।

किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा

महिला ने बताया कि मंगलवार को सुबह जब बेटी से पूछा तो उसने बताया कि वह छोटे भाई को घर छोड़कर वापस जा रही थी, तभी रास्ते में किसी ने दोनों हाथों से पकड़ लिया और कहने लगा की मेरे साथ चलो। चिल्लाने पर मुंह दबाया और कहा किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। इतने में एक अंकल पीछे से आए व उससे पूछा की कौन हो तो वह भाग गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार
  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द

RSS MPinfo Hindi News

  • तमिलनाडु में बंधुआ बनाए गए 24 श्रमिकों का प्रशासन ने कराया सफल रेस्क्यू
  • हमारे मध्यप्रदेश में जन्म से लेकर आजीवन पूजी जाती हैं बेटियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में एक-दूसरे से जुड़ेंगे गांव, सुगम होगी आवागमन की सुविधा
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर किया गहन दुख व्यक्त

RSS MPinfo English News

  • Daughters are Revered from Birth throughout Life in Madhya Pradesh: CM Dr. Yadav
  • New Chapter in Education is Being Written in Bundelkhand: Chief Minister Dr. Yadav
  • Minister Shri C.R. Patil Felicitates Mugaliya Haat Sarpanch Shri Maran in New Delhi
  • Al Rashid Charitable Hospital, Bhopal Suspended from ‘Ayushman Bharat Niramayam’ Scheme for Fraud and Irregularities

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme