Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
7:21 PM, 18/03/2026
temperature icon 28°C
clear sky
Humidity: 30 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 2%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:33 AM
Sunset: 6:36 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह की तैयारियां जारी

Posted on September 23, 2024

इंदौर. लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह की व्यापक तैयारियां जारी हैं। यह दो दिवसीय समारोह 27 व 28 सितंबर को इंदौर के लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित होगा। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गीत-संगीत क्षेत्र की दो विभूतियों को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण से विभूषित करेंगे। इस समारोह में वर्ष 2022 के लिए संगीत-निर्देशन के क्षेत्र में उत्तम सिंह और वर्ष 2023 के लिए पार्श्व गायन के क्षेत्र में के.एस. चित्रा को अलंकरण प्रदान किया जायेगा। मुख्य समारोह 28 सितंबर को आयोजित होगा। इसमें गीत-संगीत संध्या भी होगी। अलंकरण के बाद केएस चित्रा अपने कलाकारों के दल के साथ गीत-संगीत की सुमधुर प्रस्तुतियां देंगी। दोनों दिन समारोह शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।

समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व समारोह की गरिमा के अनुरूप पूरी की जाये। कार्यक्रम स्थल पर मंच, लाइट, साउंड, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रॉफिक सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। समारोह के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे ऐसे व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ रामप्रकाश अहिरवार, उपायुक्त सपना लोवंशी, अपर कलेक्टर रोशन राय सहित कई लोग मौजूद थे।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर अग्निकांड: बिहार के 6 सहित 8 की दर्दनाक मौत
  • कांग्रेस का निगम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
  • रॉयल एंड रस्टिक फेस्टिवल: द पार्क इंदौर लाया एक थाली में भारत का स्वाद
  • डॉ. टीना अग्रवाल को राष्ट्रीय सम्मान
  • इंदौर में बढ़ रहे तलाक के केस, खुलेंगे 100 प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को समग्र मराठी समाज ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में गुढ़ी भेंटकर नववर्ष मनाना आरंभ किया।

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹4,525 Crore for Development works under PWD
  • Humanity and Co-existence are Hallmarks of Indian Culture: Chief Minister Dr. Yadav
  • Aviation Policy-2025 Driving Continuous Expansion of Air Services: Chief Minister Dr. Yadav
  • Favourable Environment for Industrial Growth in the State: Chief Minister Dr. Yadav
  • Local Bodies must Play Active Role in Success of Jal Ganga Samvardha Campaign : CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme