Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
11:10 PM, 11/03/2026
temperature icon 23°C
haze
Humidity: 38 %
Wind: 7 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:39 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

हरिनारायण के घर पर पत्थर फेंकने के मामले में खुलासा

Posted on September 25, 2024

मदद मांगने के लिए आई थी भतीजी, दरवाजा नहीं खोलने पर फेंके थे कंकर

इंदौर. धर्म परिवर्तन कर हैदर से हरिनारायण बने व्यक्ति के घर पर हमला करने वालों का पुलिस ने खुलासा किया है। फरियादी के घर पर हमला करने वाले कोई और नहीं, बल्कि उसके ही रिश्तेदार थे।

फरियादी हरिनारायण उर्फ हैदर शेख ने खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी की रविवार-सोमवार की दरमियानी रात कट्टर पंथियों ने धर्म परिवर्तन से नाराज होकर उसके घर पर पत्थर फेके रहे थे। इसके साथ ही नारेबाजी कर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक टीम का गठन किया और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस दे बुधवार को मामले में खुलासा कर दिया।

थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए फरियादी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को निकाला गया। जांच में पता चला कि फरियादी के घर शुभम उर्फ उमाशंकर बिल्लोरे, आकाश श्रीवास के साथ एक लड़की आई थी, जो उसकी भतीजी थी। दरअसल, हरीनरायण की पत्नी आशु की मुंह बोली बहन साजिया हाशमी की बेटी घर में लड़ाई होने के बाद कॉलोनी के दो लोगों के साथ हरिनारयण से मदद मांगने पहुंची थी।

दरवाजा खटखटाने पर जब उसे मदद का कोई आसरा दिखाई नहीं दिया तो उसने छोट-छोटे कंकर उठाकर दरवाजे के पास फेंके, ताकी अंदर सो रहे लोग नींद से उठ जाएं। इसके बाद भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो नाबालिग ने रेपिडो बुक कर अपनी सहेली के घर गांधी नगर चली गई। जिस रेपिडो से वह सहेली के घर पहुंची थी पुलिस ने उन्हें तस्दीक के लिए बुलाया और पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

 

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार
  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द

RSS MPinfo Hindi News

  • आईटीआई छिंदवाड़ा में सुजुकी मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन
  • कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रदत्त स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महान शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के सपनों को कर रहे हैं साकार : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹33,240 Crore for Welfare Schemes and other Initiatives
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Events in Damoh and Sagar
  • Union Cabinet Approval Significant from Simhastha Perspective
  • Prime Minister Shri Modi Receives Gratitude from Chief Minister Dr. Yadav
  • Rani Durgavati Sanctuary (Nauradehi) to Become Third Home for Cheetahs: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme