नारीयल में भी आएगी तेजी
इंदौर। वर्तमान पिस्ता के घटे भाव मे जोरदार मांग बनी हुई है। इसमे रमजान की माग भी धीरे धीरे बढ़ने लगी है। नारियल में आगे सुधार की उम्मीद की जा रही है। बादाम एवम लौंग में भी तेजी दर्ज की गई।
इंदौर के स्थानिय किराना बाजार सियागंज में जोरदार ग्राहकी के चलते अधिकांश किराना वस्तुओ में तेजी का वातावरण बना हुआ है। व्यापरिक सूत्रों के अनुसार पिस्ता के भाव गत वर्ष की तुलना में करीब 300 से 400 रुपये किलो कम होने से चौतरफ़ा मांग बनी हुई है। वही रमजान की मांग मांग भी धीरे धीरे बढ़ने लगी है।
चारोली के भाव ऊँचे होने से पिस्ता की मांग अधिक बनी हुई है। पिशोरी पिस्ता का भाव 2600 से 2800 तथा हेराती पिस्ता का 2300 से 2500 रुपये किलो के बोले जा रहे है। नारियल की आवक कम होने से आगे मांग बढ़ने पर सुधार की उम्मीद की जा रही है। मौसम में ठंडक बढ़ने से बादाम में भी जोरदार मांग बनी होने से तेजी दर्ज की गई। साथ ही लौंग के भाव में भी सुधार रहा। नारियल उत्पादक केंद्रों में पोंगल त्योहार नजदीक होने से कटाई नहीं हो रही है, जिससे आवक कम हो रही है। वही संक्राति औऱ लग्नसरा की मांग निकलने पर आगे तेजी की उम्मीद की जा रही है।
Thank you for reading this post!