Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
1:24 AM, 27/01/2026
temperature icon 22°C
overcast clouds
Humidity: 45 %
Wind: 9 Km/h
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 7:07 AM
Sunset: 6:10 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

09 अप्रैल को पूरी दुनिया में एक साथ गूँजेगा नवकार महामंत्र

Posted on March 28, 2025

विश्व नवकार महामंत्र दिवस: आध्यात्मिक एकता का प्रतीक

इंदौर :  बुधवार 09 अप्रैल, को पूरी दुनिया एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दिन का अनुभव करेगी। सुबह ठीक 07 बजकर 01 मिनट पर, लाखों लोग नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप में भाग लेकर विश्व कल्याण के संदेश को फैलाएंगे। जीतो द्वारा आयोजित होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना और शांति व सद्भाव का संदेश प्रसारित करना है।

आयोजन के बारे में जीतो इंदौर के प्रेसीडेंट विमल घोड़ावत और जीतो यूथ, इंदौर के प्रेसीडेंट प्रतीक जैन ने बताया कि इस अद्वितीय पहल में 108 देशों के लोग भाग लेंगे। भारत सहित, विश्वभर में 100 से अधिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। 6000 से अधिक देरासर, उपाश्रय और स्थानकों से इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिससे हर कोई इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बन सकेगा।

रेखा वीरेंद्र जैन, हुलास बेताला और मयंक दोषी ने बताया कि श्री नवकार महामंत्र, जैन धर्म का सबसे गहन और पूजनीय मंत्र है। यह आत्मा की शुद्धि, मन की शांति, मोक्ष प्राप्ति और अहिंसा का संदेश देता है। यह मंत्र व्यक्ति को सकारात्मकता और आध्यात्मिकता के मार्ग पर ले जाता है। नवकार मंत्र का जाप करने से जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। चैत्र मास भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर का पहला महीना है और यह हिंदू और जैन धर्म दोनों के लिए विशेष महत्व रखता है और यह भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक और अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का समय है। चैत्र मास में नवकार महामंत्र का जाप व्यक्ति को तनावमुक्त कर सकारात्मक विचारों से भर देता है।

 

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Republic Day Brunch at Sheraton Grand Palace Indore
Republic Day Brunch at Sheraton Grand Palace Indore

Recent Posts

  • इंदौर BRTS बस स्टॉप तोड़ने के लिए अलग टेंडर जारी होगा
  • इंडोकॉन 2026: हिप प्रिज़र्वेशन से आर्थराइटिस को रोकें, विशेषज्ञों की सलाह
  • 4 दिनों में 8500 चालान, बिना हेलमेट निकले तो खैर नहीं
  • इंदौर के डॉ. ए.के. द्विवेदी को बड़ी उपलब्धि
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में 26 जनवरी को पैट्रियॉटिक ब्रंच का आयोजन

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी दी।
  • मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
  • एसीएस श्री मंडलोई ने मुख्यमंत्री निवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
  • बुंदेली मार्शल आर्ट संरक्षक श्री भगवानदास रायकवार को पद्मश्री सम्मान
  • राज्यपाल श्री पटेल ने गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में फहराया ध्वज

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Inaugurates Newly Built ‘Nadbrahm Convention Centre’ Auditorium
  • Greater Public Awareness on Heart Diseases is Essential
  • Patidar Community is one that follows ideals of Sardar Patel: CM Dr. Yadav
  • CM Dr. Yadav Inaugurates Sports and Shopping Complexes in Ujjain
  • CM Dr. Yadav Congratulates Padma Awardees

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme