Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
7:30 PM, 13/03/2026
temperature icon 30°C
clear sky
Humidity: 23 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:37 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

मेदांता अस्पताल में 11 वर्षीय बच्ची को मिल रही ल्यूपस से राहत

Posted on May 10, 2025

इंदौर: गुना की 11 वर्षीय बालिका चार वर्षों से एक रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित थी। सात साल की उम्र से उसे बार-बार बुखार, त्वचा पर चकत्ते, बाल झड़ना, मांसपेशियों में दर्द, थकान, भूख न लगना और वजन कम होने जैसे लक्षण परेशान कर रहे थे। हालत इतनी बिगड़ गई थी कि वह स्कूल भी नहीं जा पा रही थी। परिवार ने कई डॉक्टरों से संपर्क किया, पर कोई स्पष्ट निदान नहीं मिल सका।

दिसंबर 2024 में जब परिजन बच्ची को इंदौर के मेदांता अस्पताल लेकर आए, तब कंसल्टेंट रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. गौतम राज पंजाबी ने उसकी जांच की। जांच में पता चला कि वह एक ऑटोइम्यून रोग ल्यूपस से पीड़ित है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली खुद ही अपने अंगों पर हमला करने लगती है।

किडनी तक पहुंच चुका था असर

डॉ. पंजाबी के अनुसार, इस रोग का असर शरीर के भीतरी अंगों पर भी होता है। बच्ची की किडनी भी प्रभावित हो चुकी थी और उसके यूरिन में प्रोटीन जाने लगा था। समय पर इलाज न होता तो स्थिति डायलिसिस तक पहुंच सकती थी।

उपचार से मिली राहत

डॉ. पंजाबी ने तत्काल उपचार शुरू किया। दवाओं और इंजेक्शनों से अब बुखार, चकत्ते और बाल झड़ने की समस्या में काफी राहत है। बच्ची फिर से स्कूल जाने लगी है और सामान्य जीवन जी रही है।

महिलाओं में ज्यादा पाया जाता है ल्यूपस

डॉ. पंजाबी बताते हैं कि ल्यूपस महिलाओं में पुरुषों की तुलना में 9 गुना अधिक पाया जाता है, विशेष रूप से किशोर लड़कियों में। इसके पीछे आनुवंशिक कारण हो सकते हैं, साथ ही धूप के अत्यधिक संपर्क, धूम्रपान, संक्रमण या कुछ दवाएं भी ट्रिगर बन सकती हैं। पहले इस रोग को लेकर जागरूकता कम थी, लेकिन अब सही जानकारी और समय पर इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल प्रबंधन के लिये की जा रही हैं जनभागीदारी
  • जल संरक्षण के लिए करें नवाचार, जल स्त्रोतों की सुरक्षा के हों प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • No Shortage of Domestic Gas in State—Uninterrupted Supply to Continue: CM Dr. Yadav
  • Better Coordination Ensuring Full Support from Union Ministries: Chief Minister Dr. Yadav
  • Centre Approves Bhavantar Payment Scheme for Mustard Procurement: CM Dr. Yadav
  • Under Leadership of Chief Minister Dr. Yadav, Public Participation Promoted in Water Management
  • Chief Minister Dr. Yadav to Transfer ₹1,836 Crore to Accounts of 1.25 Crore Ladli Behnas

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme