इंदौर: ससुराल से अपने मायके आ रही चांदनी नामक महिला हुई लापता| समय से घर न पहुचने और बात ना हो पाने पर शनिवार को चांदनी के घर वालो ने जीआरपी थाने मे उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई|
परिवारजनों ने पुलिस को बताया की उनकी चांदनी से आखिरी बार बात बेतुल से हुई थी उसके बाद से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था|
चांदनी की शादी दो साल पहले नितिन से हुई थी| नितिन का कारखाना चेन्नई मे होने के कारण, शादी के बाद से ही दोनों चेन्नई मे रहते थे| चांदनी अपने मायके इंदौर आने के लिए 28 मई को चेन्नई से निकली थी, उसने सुबह इंदौर के लिए ट्रेन पकड़ी| 29 मई सुबह चांदनी ने अपने परिवार को बेतुल पहुचने की सुचना दी थी| समय अनुसार ट्रेन दोपहर 2 बजे इंदौर पहुची| लेकिन दोपहर 3 बजे तक घर न पहुचने पर चांदनी के परिवारजनों को चिंता होने लगी| चांदनी की चिंता मे परेशान होने पर उन्होंने उसके पति नितिन को संपर्क करा, जिस पर उसने चांदनी से कोई बात ना होने की जानकारी दी|
शिकायत दर्ज होने के बाद से ही पुलिस बेतुल रेलवे स्टेशन से संपर्क कर छान-बीन कर रही है| जीआरपी पुलिस बेतुल स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज से चांदनी की अंतिम लोकेशन पता लगाने की कोशिश कर रही है|
Thank you for reading this post!
