Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
2:10 AM, 20/09/2025
temperature icon 22°C
overcast clouds
Humidity: 96 %
Wind: 8 Km/h
Clouds: 100%
Visibility: 4.871 km
Sunrise: 6:14 AM
Sunset: 6:25 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर में योग दिवस पर डॉक्टरों का ‘स्वस्थ जीवन’ संदेश

Posted on June 21, 2025

इंदौर, 21 जून 2025। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंदौर में आज विशेष सामूहिक योग और ज़ुम्बा सत्र का आयोजन किया गया। यह आयोजन एसोसिएशन ऑफ ऑर्थोपेडिक सर्जन्स इंदौर, एसोसिएशन ऑफ फिज़िशियन्स इंदौर ब्रांच और इंदौर ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकॉलॉजिकल सोसायटी के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

सुबह 6:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में प्रशिक्षित विशेषज्ञों के निर्देशन में योगासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। इसके बाद ज़ुम्बा सत्र ने पूरे माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। प्रतिभागियों को विशेष उपहार और बाद में हेल्दी ब्रेकफास्ट भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन ऑफ ऑर्थोपेडिक सर्जन्स इंदौर के अध्यक्ष डॉ. हेमंत मंडोवरा ने कहा, “आज की व्यस्त जीवनशैली में योग ही ऐसा साधन है, जो शरीर में लचीलापन, मजबूती और आंतरिक ऊर्जा प्रदान करता है। इससे शारीरिक ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।”

एसोसिएशन ऑफ फिज़िशियन्स इंदौर के अध्यक्ष डॉ. आर के झा ने कहा, “योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन का आधार है। इसकी नियमितता से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।”

इंदौर ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकॉलॉजिकल सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. सुमित्रा यादव ने कहा, “महिलाओं के लिए योग हर जीवन चरण में फायदेमंद है – चाहे वह प्रजनन आयु हो, गर्भावस्था या रजोनिवृत्ति। महिलाओं को योग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए।”

आयोजन के दौरान पहले 10 पंजीकृत प्रतिभागियों को योग मैट और 5 लकी विनर्स को ब्रांडेड जूते भेंट किए गए। तीनों डॉक्टर्स एसोसिएशंस के समन्वय से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • द पार्क इंदौर में शुरू ‘पूर्वांचल का स्वाद’ फूड फेस्टिवल
  • इंदौर के डॉ. रवि डोसी को चेस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की फेलोशिप मिली
  • इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन सर्वे अक्टूबर से
  • इंदौर के डॉ. प्रदीप सालगिया बने ISN – वेस्ट ज़ोन के नए अध्यक्ष
  • रणजीत लोक परियोजना शुरू

RSS MPinfo Hindi News

  • होमबाउंड का ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन प्रदेश के लिए गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • विकास से विंध्य क्षेत्र की बदलेंगे तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • निवेश से विन्ध्य एवं त्यौंथर को मिलेगी विकास की नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वनों में स्थित आस्था स्थलों को किया जाए विकसित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री सुनीता विलियम्स को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं

RSS MPinfo English News

  • Oscar Nomination of ‘Homebound’, A Matter of Pride for Madhya Pradesh : CM Dr. Yadav
  • Development to Transform Vindhya’s Destiny: CM Dr. Yadav
  • Develop places of worship located in forests: Chief Minister Dr. Yadav
  • Investment to give Momentum to Development of Vindhya and Tyonthar : CM Dr. Yadav
  • CM Dr. Yadav Extends Birthday Greetings to Sunita Williams
  • CM Dr. Yadav Orders Suspension of Sabalgarh SDM
  • Urban Roads to Accelerate Development

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2025 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme