इंदौरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से प्रतीक्षित बड़ा गणपति ओवरब्रिज परियोजना को लेकर अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन के खाते में 3 करोड़ रुपए की पहली किश्त ट्रांसफर कर दी गई है। इससे ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है।
बड़ा गणपति चौराहा शहर के सबसे व्यस्तम ट्रैफिक प्वाइंट्स में से एक है, जहां रोजाना हजारों वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज बनने के बाद इस रूट पर न केवल ट्रैफिक सुगम होगा, बल्कि आसपास के इलाकों — जैसे मल्हारगंज, रामबाग, व सदर बाजार — के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। अनुमान है कि इस परियोजना से सीधे तौर पर करीब एक लाख लोग लाभांवित होंगे।
नगर निगम और प्रशासन की ओर से अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और निर्माण कार्य की समयसीमा तय की जाएगी। शहरवासियों को उम्मीद है कि ये ब्रिज ट्रैफिक की बड़ी परेशानी को खत्म कर एक नई शुरुआत करेगा।
Thank you for reading this post!
