Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
1:55 AM, 11/03/2026
temperature icon 26°C
haze
Humidity: 31 %
Wind: 13 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:39 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

साबूदाना सस्ता हुआ, नवरात्रि से पहले स्टॉक बढ़ाने की सलाह

Posted on July 23, 2025

तमिलनाडु के सेलम में 1984 से साबूदाना व्यवसाय में कार्यरत उद्योगपति और साबु ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन, गोपाल साबु ने त्योहारों के मौसम को देखते हुए साबूदाना उद्योग की मौजूदा स्थिति और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उनके प्रतिष्ठित ब्रांडों में सच्चामोती एगमार्क और सच्चासाबु एगमार्क के अलावा चक्र, अल्पाहार और कुकरीजाॅकी जैसे कई ग्लूटेन-मुक्त फरियाली उत्पाद शामिल हैं।

गोपाल साबु के अनुसार, “साबूदाना इस वर्ष पिछले कई वर्षों की तुलना में सबसे कम भाव पर बिक रहा है और उत्पादक मंडी में कीमतें लगभग आधी हो गई हैं।” उन्होंने बताया कि इस वर्ष कसावा कंद की फसल और साबूदाना की मांग दोनों ही बढ़ी हैं, लेकिन उत्पादन अधिक होने के कारण कीमतें गिरी हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में सेलम में तैयार साबूदाना का स्टॉक लगभग 60,000 टन है।

उन्होंने कहा, “उत्पादन लागत को देखते हुए वर्तमान अत्यधिक कम भावों से और अधिक मंदी की संभावना नहीं है।” साबु के अनुसार, हल्के और गुणवत्ता वाले साबूदाना में मंडियों में करीब 6-7 रुपये प्रति किलो का अंतर है, लेकिन उपभोक्ताओं को असली और हल्के माल में फर्क समझना मुश्किल होता है, जिससे सभी माल लगभग एक ही भाव में बिक जाते हैं।

साबु ने उपभोक्ताओं और व्यापारियों से अपील की, “प्रामाणिक क्वालिटी साबूदाना खरीदें ताकि ऊंचे भाव देकर हल्के माल खरीदने से बचा जा सके।” नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सलाह दी, “इतने कम भाव में साबूदाना जैसी फरियाली वस्तु जो इससे अधिक सस्ती होने की संभावना नहीं है, अतः नवरात्रि में आपकी संभावित बिक्री सामान्य से डेढ़ी-दुगुनी भी हो सकती है, अतः अपने पास सदा अनुमानित बिक्री के अनुसार अच्छा साबूदाना तैयार माल रखें।”

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • आईटीआई छिंदवाड़ा में सुजुकी मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन
  • कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रदत्त स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महान शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के सपनों को कर रहे हैं साकार : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹33,240 Crore for Welfare Schemes and other Initiatives
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Events in Damoh and Sagar
  • Union Cabinet Approval Significant from Simhastha Perspective
  • Prime Minister Shri Modi Receives Gratitude from Chief Minister Dr. Yadav
  • Rani Durgavati Sanctuary (Nauradehi) to Become Third Home for Cheetahs: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme