Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
10:08 PM, 10/03/2026
temperature icon 27°C
haze
Humidity: 29 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:40 AM
Sunset: 6:33 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर नगर निगम की कार्यकारी समिति की बैठक

Posted on August 5, 2025

इंदौर नगर निगम की एमआईसी बैठक में पार्षद अनवर कादरी को हटाने का प्रस्ताव, नर्मदा परियोजना और नई बिल्डिंग पर भी लिए गए फैसले

इंदौर नगर निगम की महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की, जिसमें एमआईसी सदस्यों सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा की गई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक का प्रमुख मुद्दा कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी से संबंधित रहा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि कादरी पर विभिन्न आपराधिक प्रकरण, ज़मीन पर कब्जे और “लव जिहाद” की फंडिंग जैसे गंभीर आरोप हैं, जिनके चलते वे फरार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति का पार्षद बने रहना न तो निगम हित में है और न ही शहर के हित में। एमआईसी में धारा 19 के तहत दो-तिहाई बहुमत से कादरी को पार्षद पद से हटाने का प्रस्ताव पारित कर परिषद में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है। आगामी परिषद बैठक में इस पर चर्चा के साथ उन्हें जवाब देने का अवसर भी दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त बैठक में नर्मदा जल परियोजना के चौथे चरण को मंजूरी दी गई, जिसे इंदौर की जीवनदायिनी योजना के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही निगम मुख्यालय के लिए आइकोनिक बिल्डिंग निर्माण हेतु टेंडर बुलाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। यह बिल्डिंग देश की सर्वश्रेष्ठ नगर निगम भवनों में से एक बनाने की योजना के अंतर्गत विकसित की जाएगी।

बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई और शहर विकास से जुड़े कई प्रस्तावों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

 

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गान के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Performs Abhishek and Worship at Mamleshwar
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute to Social Reformer Savitribai Phule
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Former Union Minister Madhavrao Scindia
  • CM Dr. Yadav Extends Greetings On CISF Foundation Day

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme