Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
11:57 AM, 11/03/2026
temperature icon 35°C
clear sky
Humidity: 18 %
Wind: 11 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:39 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

केयर सीएचएल अस्पताल ने सल्फास मरीज का एक्मो से उपचार किया सफल

Posted on August 18, 2025

इंदौर। केयर सीएचएल अस्पताल, इंदौर ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां पहली बार सल्फास जहर से पीड़ित मरीज का जीवन वीए-एक्मो (VA-ECMO) तकनीक की मदद से बचाया गया। यह मामला बेहद गंभीर और चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि सल्फास जहर खाने की स्थिति में मृत्यु दर 99% से अधिक होती है और इसका कोई निश्चित एंटीडोट उपलब्ध नहीं होता।

57 वर्षीय मरीज ने सल्फास की दो गोलियां खा ली थीं और अस्पताल लाए जाने तक उसकी हालत नाजुक थी। क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. निखिलेश जैन और कार्डिओथोरासिक विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष पोरवाल ने बताया कि मरीज को जब भर्ती किया गया तब उसका ब्लड प्रेशर तक मापा नहीं जा सका और वह कार्डियोजेनिक शॉक में था। शुरू में दवाइयों से ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने का प्रयास किया गया, लेकिन अपेक्षित सुधार न दिखने पर परिजनों की सहमति से मरीज को वीए-एक्मो सपोर्ट पर रखा गया।

वीए-एक्मो तकनीक में मशीन हृदय और फेफड़ों का काम अपने हाथ में ले लेती है, जिससे अंगों को आराम मिल सके और धीरे-धीरे स्थिति बेहतर हो। इस उपचार से मरीज 5 दिनों में स्थिर हो गया और अंततः सफलतापूर्वक एक्मो से हटा लिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि यह उपलब्धि अस्पताल की इंटेंसिव केयर और कार्डियोथोरासिक सर्जरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

अस्पताल के सीओओ श्री मनीष गुप्ता ने कहा, “केयर सीएचएल अस्पताल हमेशा उन्नत तकनीक और विशेषज्ञता के जरिए जीवनरक्षा के प्रयासों में अग्रणी रहा है। यह केस हमारे समर्पण और क्षमता का प्रमाण है। टीमवर्क और सही तकनीक से नामुमकिन दिखने वाले मामलों में भी सफलता मिल सकती है। इस उपलब्धि से अस्पताल ने नई ऊंचाई हासिल की है और उम्मीद है कि भविष्य में सल्फास विषाक्तता जैसे गंभीर मामलों में भी वीए-एक्मो जीवनरक्षक उपाय के रूप में अपनाया जाएगा।”

इस सफलता में डॉ. विजय महाजन, डॉ. राजेश कुकरेजा, डॉ. शुभाष रेड्डी, डॉ. अक्षत शाह, डॉ. विशाल कोष्टा, श्री मनोज त्रिपाठी और श्री अजय श्रीवास्तव का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • आईटीआई छिंदवाड़ा में सुजुकी मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन
  • कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रदत्त स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महान शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के सपनों को कर रहे हैं साकार : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹33,240 Crore for Welfare Schemes and other Initiatives
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Events in Damoh and Sagar
  • Union Cabinet Approval Significant from Simhastha Perspective
  • Prime Minister Shri Modi Receives Gratitude from Chief Minister Dr. Yadav
  • Rani Durgavati Sanctuary (Nauradehi) to Become Third Home for Cheetahs: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme