Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
8:23 PM, 12/03/2026
temperature icon 29°C
clear sky
Humidity: 24 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:38 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर IIT और जबलपुर SFRI में MoU

Posted on August 19, 2025

इंदौर आईआईटी और राज्य वन अनुसंधान संस्थान (SFRI) जबलपुर ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है। इस मौके पर IIT इंदौर के निदेशक प्रो. सुहास एस. जोशी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट की डीन प्रो. अनिरूपा दत्ता, खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख डॉ. सौरभ दास, वहीं SFRI की ओर से निदेशक प्रदीप वासुदेव और वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध मजूमदार मौजूद रहे।

यह समझौता वन्यजीव संरक्षण और सतत वन प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासतौर पर उन इलाकों में इसका लाभ होगा, जहां रेलवे लाइन विस्तार और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से वन्यजीव प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहे हैं। SFRI लंबे समय से मध्यप्रदेश में फॉरेस्ट्री और वन्यजीव रिसर्च में अहम भूमिका निभा रहा है, जबकि IIT इंदौर समाजहित में तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए जाना जाता है।

MoU के दौरान प्रो. जोशी ने जैव विविधता पर बढ़ते खतरों पर चिंता व्यक्त करते हुए SFRI के मिशन में हरसंभव सहयोग देने की बात कही। वहीं, प्रदीप वासुदेव ने कहा कि इस साझेदारी से फॉरेस्ट मैनेजमेंट और वन्यजीव शोध को नई दिशा मिलेगी और गंभीर चुनौतियों का समाधान आधुनिक तकनीकों की मदद से किया जा सकेगा।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार
  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस

RSS MPinfo Hindi News

  • तमिलनाडु में बंधुआ बनाए गए 24 श्रमिकों का प्रशासन ने कराया सफल रेस्क्यू
  • हमारे मध्यप्रदेश में जन्म से लेकर आजीवन पूजी जाती हैं बेटियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में एक-दूसरे से जुड़ेंगे गांव, सुगम होगी आवागमन की सुविधा
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर किया गहन दुख व्यक्त

RSS MPinfo English News

  • Daughters are Revered from Birth throughout Life in Madhya Pradesh: CM Dr. Yadav
  • New Chapter in Education is Being Written in Bundelkhand: Chief Minister Dr. Yadav
  • Minister Shri C.R. Patil Felicitates Mugaliya Haat Sarpanch Shri Maran in New Delhi
  • Al Rashid Charitable Hospital, Bhopal Suspended from ‘Ayushman Bharat Niramayam’ Scheme for Fraud and Irregularities

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme