Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
5:13 AM, 07/03/2026
temperature icon 21°C
haze
Humidity: 49 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:43 AM
Sunset: 6:32 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल की बड़ी उपलब्धि

Posted on August 26, 2025

इंदौर। केयर सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर ने चिकित्सा जगत में एक अहम सफलता हासिल की है। पहली बार मध्य भारत में हॉस्पिटल की यूरोलॉजी टीम ने मूत्रमार्ग (यूरेथ्रा) की सिकुड़न का इलाज लैबोरेटरी में तैयार की गई त्वचा का उपयोग करके किया।

अब तक इस समस्या के लिए मुख्य रूप से एंडोस्कोपिक तकनीक या फिर शरीर के अन्य हिस्सों (जैसे गाल के अंदरूनी हिस्से) से त्वचा निकालकर सर्जरी की जाती थी। हालांकि, एंडोस्कोपिक विधि की सफलता दर मात्र 30–35 प्रतिशत थी और मरीजों को अधिक दर्द व जटिलताओं का सामना करना पड़ता था।

केयर सीएचएल हॉस्पिटल की टीम ने इस चुनौती का नया समाधान खोजते हुए मरीज की अपनी त्वचा को प्रयोगशाला में विकसित किया और उसी का उपयोग ऑपरेशन के दौरान किया। इस इनोवेटिव पद्धति से सफलता दर 70–75 प्रतिशत तक पहुँच गई, जो परंपरागत तकनीकों की तुलना में लगभग दोगुनी है। इस प्रक्रिया से न केवल मरीज के शरीर के अन्य हिस्सों को अतिरिक्त नुकसान से बचाया गया, बल्कि रिकवरी भी अधिक सुरक्षित और तेज़ रही।

केयर सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर के कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉ. विपिन शर्मा ने बताया—
“मूत्रमार्ग की सिकुड़न का इलाज हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। पारंपरिक तकनीकों की कम सफलता दर और बार-बार सर्जरी की आवश्यकता मरीजों के लिए बड़ी परेशानी थी। पहली बार हमने मरीज की अपनी त्वचा को प्रयोगशाला में ग्रो कर उसका सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया। इससे न केवल सफलता दर बढ़ी है बल्कि जटिलताएँ भी काफी हद तक कम हुई हैं। यह उपलब्धि हमारे हॉस्पिटल और पूरे मध्य भारत के लिए गौरव की बात है। आगे चलकर इस तकनीक से मरीजों को बार-बार सर्जरी से भी निजात मिलेगी और लंबे समय तक बेहतर परिणाम मिलेंगे।”

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न
  • इंदौर रंगपंचमी: टेसू के फूलों से बने रंग, मिसाइलों से उड़ेगा गुलाल
  • नए आयकर अधिनियम और रियल एस्टेट टैक्सेशन पर इंदौर में मंथन

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी सफल विद्यार्थियों को बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव विदिशा जिले को देंगे 163.62 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को क्वींस ऑन द व्हील्स को करेंगे फ्लैग ऑफ
  • इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में बन रहा है इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए सशक्त ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful UPSC Candidates
  • CM Dr. Yadav to Gift Development Projects worth ₹163.62 Crore to Vidisha District
  • CM Dr. Yadav to Flag Off ‘Queens on Wheels’ on Saturday
  • Badnagar to be Included in Indore–Ujjain Metropolitan Area: Chief Minister Dr. Yadav
  • Government Dedicated to Farmers’ Prosperity: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme