Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
8:46 PM, 10/03/2026
temperature icon 29°C
clear sky
Humidity: 24 %
Wind: 9 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:40 AM
Sunset: 6:33 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

एमपीसीए चुनाव: इस बार सिर्फ नए चेहरे

Posted on August 29, 2025

सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी अब मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) की कमान संभालने की तैयारी में है। वर्षों तक पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया एमपीसीए के अध्यक्ष रहे। उनके निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह जिम्मेदारी संभाली।

एमपीसीए के चुनाव छह साल बाद 2 सितंबर को होने जा रहे हैं। इस बार कार्यकारिणी में सभी नए चेहरे नजर आएंगे। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के अनुसार, कोई भी पदाधिकारी दो बार से अधिक कार्यकाल पूरा करने के बाद तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ सकता।

इस बार भी चुनाव निर्विरोध होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया का नाम अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे है। अब तक किसी और ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी नहीं की है। सचिव पद की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय अंपायर सुधीर असनानी को मिल सकती है। वर्तमान में अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर हैं। चुनाव के लिए नामांकन फार्म शुक्रवार से मिलना शुरू होंगे और 2 सितंबर की एजीएम में नए अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

सिंधिया परिवार की इस परंपरा में कई बार चुनौतियां भी आईं। दो बार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अध्यक्ष पद पर सिंधिया को कड़ी चुनौती दी, लेकिन वे हर बार पराजित रहे। अब जब दोनों एक ही दल में हैं, तो एमपीसीए में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी चुने जाने के आसार हैं।

महाआर्यमन सिंधिया के लिए उनके पिता ज्योतिरादित्य ने पहले ही मजबूत आधार तैयार कर दिया था। उन्हें ग्वालियर संभागीय एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बनाया गया और उन्होंने दो बार ग्वालियर में मध्य प्रदेश लीग का सफल आयोजन किया। अब वे एमपीसीए की कमान संभालने की तैयारी में हैं।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गान के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Performs Abhishek and Worship at Mamleshwar
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute to Social Reformer Savitribai Phule
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Former Union Minister Madhavrao Scindia
  • CM Dr. Yadav Extends Greetings On CISF Foundation Day

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme