Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
8:31 AM, 25/04/2026
temperature icon 28°C
clear sky
Humidity: 42 %
Wind: 11 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:58 AM
Sunset: 6:50 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

रोबोटिक पद्धति से गाल ब्लैडर और हाइटल हर्निया की सफल सर्जरी

Posted on June 17, 2024

इंदौर। स्वच्छता और खानपान में अपनी विश्वव्यापी पहचान स्थापित करने के बाद इंदौर हर क्षेत्र में मजबूती से अपने कदम जमा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में इंदौर एक मेडिकल हब के रूप में जाना जाने लगा है। अपनी बेहतर स्वास्थ्य सेवा और उन्नत टेक्नोलॉजी के लिए प्रसिद्ध इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में गाल ब्लैडर और हाइटल हर्निया की सफल रोबोटिक सर्जरी की गईं। इंदौर शहर के जाने माने लेप्रोस्कोपिक और रोबोटिक सर्जन डॉ सीपी कोठारी और उनकी टीम द्वारा ये सर्जरी रोबोट पद्धति के माध्यम से की गई। इस अत्याधुनिक विधि से उपचारित मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं और अपने सामान्य जीवनशैली की तरफ बढ़ रहे हैं।

केयर सीएचएल हॉस्पिटल के लेप्रोस्कोपिक और रोबोटिक सर्जन डॉ सीपी कोठारी ने कहा कि, “कुछ सालों पहले रोबोटिक सर्जरी के लिए मरीजों को मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे शहर जाना पड़ता था लेकिन अब रोबोटिक सर्जरी इंदौर में उपलब्ध है।  केयर सीएचएल हॉस्पिटल में सबसे एडवांस रोबोटिक सर्जरी सिस्टम उपलब्ध है जहाँ मल्टीस्पेशलिटी रोबोटिक सर्जरी सफल रूप से की जा रही है। रोबोटिक सर्जरी में रोबोटिक आर्म्स को नियंत्रित किया जाता है। रोबोटिक सर्जरी एक मिनिमल इनवेसिव सर्जरी होती है जिसमें, केवल छोटे छोटे छेद किये जाते हैं, जबकि ओपन सर्जरी में एक बड़ा चीरा लगाया जाता है। रोबोटिक सर्जरी में दर्द कम होता है, जख्म जल्दी भरते हैं और कम कॉस्मेटिक निशान होते हैं। इसके अलावा इस पद्धति से सर्जरी में 3D एचडी विसुअल मिलता है, जिससे अधिक सटीकता और नियंत्रण के साथ ऑपरेशन करने में मदद मिलती है। रोबोटिक सर्जरी में, पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में रक्तस्राव कम होता है। मरीज आमतौर पर रोबोटिक सर्जरी के बाद जल्दी ठीक होते हैं और उन्हें कम समय के लिए अस्पताल में रहना पड़ता है। अमेरिका जहाँ की कुल जनसँख्या 30 करोड़ है वहां साढ़े 6 हजार से ज्यादा रोबोट रोबोटिक सर्जरी में काम कर रहे हैं लेकिन भारत में 140 करोड़ जनसँख्या होने के बाद भी केवल 150 रोबोट ही उपलब्ध है।“

हाल ही में केयर सीएचएल में हुई सर्जरी के विषय में अधिक जानकारी देते हुए डॉ कोठारी ने बताया कि, “38 वर्षीय मरीज को कई दिनों से पेट में तेज दर्द, बुखार और उल्टी की शिकायत थी। डॉक्टरों ने सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जांच के बाद गाल ब्लैडर में इन्फेक्शन की पुष्टि की, आम बोलचाल की भाषा में पित्ताशय की पथरी कहा जाता है। डॉक्टर्स की सलाह पर पारंपरिक ओपन सर्जरी के बजाय रोबोटिक पद्धति से सर्जरी करके गाल ब्लैडर को हटाने का सुझाव दिया गया। वहीँ एक अन्य 52 वर्षीय मरीज को सीने में जलन, अपच और भोजन नली में दर्द की शिकायत थी। एंडोस्कोपी और X-ray जांच के बाद उनमें हाइटल हर्निया की पुष्टि की गई। हाइटल हर्निया तब होता है जब पेट का एक हिस्सा डायाफ्राम के माध्यम से छाती में उभर आता है, इस स्थिति में मरीज अक्सर एसिड रिफ्लक्स जैसी स्थिति से जूझ रहा होता है। एसिड रिफ्लक्स तब होता है जब अन्नप्रणाली के निचले सिरे पर स्फिंक्टर मांसपेशी गलत समय पर शिथिल हो जाती है, जिससे पेट का एसिड वापस अन्नप्रणाली में आ जाता है। इससे सीने में जलन और अन्य लक्षण हो सकते हैं। बार-बार या लगातार रिफ्लक्स से जीईआरडी हो सकता है। इनकी भी रोबोटिक पद्धति से सर्जरी की गई जो सफल रहा और मरीज स्वस्थ होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुआ।“

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Indore Helpline Numbers

CENTRALIZED HELPLINE NUMBER – 112

STD CODE INDORE – 0731

POLICE – 112 OR 100

FIRE STATION – 101

AMBULANCE – 102, 108

CHILD HELPLINE – 1098

C.M. HELPLINE – 181

We Care for You (Indore) – 0731-2522111

WOMEN HELPLINE – 1090, 1091

Mahila Thane – 0731-2499816

INDORE Police Whatsapp No. – 7049124445

Tourism Support – 0755-255 0588

HOSPITALS (INDORE)

Maharaja Yeshwant Rao Hospital – 2528301, 2527301

Bombay Hospital – 0731-4771111

Bhandari Hospital – 0731-4003333

Choithram Hospital – 0731-2362491

CARE CHL Hospital – 0731-4774444

Suyash Hospital – 0731-4064911, 0731-2567777

Lifeline Hospital – 0731-2443400

Curewell Hospital – 4068280, 2434445

Geeta Bhawan Hospital – 4003315, 2491863

Gokuldas Hospital – 0731-2519212

FIRE STATION (INDORE)

Laxmi Bai Nagar – 2416677, 2416688, 2416655

Gandhi Hall – 2431226

Moti Tabela – 2477777, 2762444

G.N.T Market – 2480963

Pithampur – 2480963

TRANSPORTATION (INDORE)

Indian Airlines Enquiry – 143

Railways Enquiry – 139

BLOOD BANK – 1910

CITY MUNICIPAL CORPORATION ( M.P ONLY ) – 0731-253 5555

EARTH QUAKE HELPLINE M.P – 1092

SNAKE PICKER – 9179137698

SENIOR CITIZEN HELPLINE – 0731-2510308

IMPORTANT WEBSITES

M.P. Government – https://mp.gov.in/

POLICE –  INDOREPOLICE.ORG

GOVERNMENT – INDORE.NIC.IN

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme