Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
7:03 AM, 11/03/2026
temperature icon 21°C
haze
Humidity: 46 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:39 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu
Associate Appreciation Week

शेरेटन में जश्न: धूम धाम से मनाया गया एसोसिएट अप्रिसिएशन वीक

Posted on June 17, 2024

इंदौर। शेरटन ग्रैंड पैलेस इंदौर ने एक शानदार रात्रिभोज के साथ अपने एसोसिएट अप्रीशिएशन वीक (एएडब्ल्यू) का समापन किया। पंद्रह दिनों तक चलने वाला यह आयोजन अपने सहयोगियों के लिए एक आभार थी, जो शेरटन ग्रैंड पैलेस इंदौर की सफलता की रीढ़ हैं।

Associate Appreciation Week Sheraton Grand Palace

एसोसिएट अप्रीशिएशन वीक होटल के सहयोगियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए डिज़ाइन की गई गतिविधियों का शानदार आगाज था। दो सप्ताह के इस समारोह में टीम-बिल्डिंग प्रैक्टिस और खेल प्रतियोगिताओं से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम, टेलेंट शोकेस और कम्युनिटी सर्विस इनिशिएटिव तक कई सारे कार्यक्रम शामिल थे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतिम दिन आयोजित शानदार डिनर था। यह कार्यक्रम एक भव्य आयोजन था, जिसमें स्वादिष्ट भोजन, लाइव संगीत और दिल को छू लेने वाले भाषण शामिल थे। इस स्पेशल नाइट में सहयोगियों, उनके परिवारों और होटल मैनेजमेंट ने भाग लिया, जिससे एक मधुर और उत्सव का माहौल बना, जिसने एकता और सराहना की भावना को सुदृण किया।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के जनरल मैनेजर श्री रोहित बाजपेयी ने कार्यक्रम के दौरान आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इस होटल की जान हमारे सहकर्मी हैं। उनकी अटूट निष्ठा और असाधारण सेवा ही शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर को एक अग्रणी गंतव्य बनाती है। एसोसिएट अप्रीशिएशन वीक हमारे आभार कहने और हमारी टीम के प्रयासों को मनाने का हमारा तरीका है।”

एसोसिएट अप्रिसिएशन वीक की सफलता सभी सहयोगियों की मुस्कान और उत्साहपूर्ण भागीदारी में स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस कार्यक्रम ने न केवल सहयोगियों की कड़ी मेहनत को सम्मानित किया बल्कि शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर की एक सपोर्टिव और इंक्लूसिव वर्क एनवायरमेंट को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • आईटीआई छिंदवाड़ा में सुजुकी मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन
  • कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रदत्त स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महान शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के सपनों को कर रहे हैं साकार : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹33,240 Crore for Welfare Schemes and other Initiatives
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Events in Damoh and Sagar
  • Union Cabinet Approval Significant from Simhastha Perspective
  • Prime Minister Shri Modi Receives Gratitude from Chief Minister Dr. Yadav
  • Rani Durgavati Sanctuary (Nauradehi) to Become Third Home for Cheetahs: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme