Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
3:37 AM, 12/03/2026
temperature icon 20°C
haze
Humidity: 45 %
Wind: 7 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:38 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

रणजीत लोक परियोजना शुरू

Posted on September 18, 2025

इंदौर के पश्चिम क्षेत्र स्थित प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में रणजीत लोक परियोजना की शुरुआत हो चुकी है। लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस पुनर्विकास कार्य का बुधवार को नगर निगम, स्मार्ट सिटी टीम और मंदिर प्रबंधन ने निरीक्षण किया। टीम ने मंदिर परिसर में मार्किंग कर काम के नक्शे और चरणबद्ध योजना की समीक्षा की।

रणजीत लोक का निर्माण अलग-अलग चरणों में किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। सबसे पहले मंदिर की छोटी पार्किंग में काम शुरू होगा, जिसकी शुरुआत नवरात्रि से होगी। यहां जिक-जैक रास्ता और शेड बनाए जाएंगे ताकि भक्तों को धूप और बारिश से बचाव मिल सके। इसके साथ ही 25 फीट चौड़ा पाथवे तैयार होगा, जिसकी दीवारों पर भगवान हनुमान से जुड़े दृश्य पत्थरों में उकेरे जाएंगे और रामायण व सुंदरकांड को चित्रों में दर्शाया जाएगा।

कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस परियोजना का वर्चुअल भूमि पूजन किया था। परियोजना का उद्देश्य मंदिर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार है। मंदिर प्रबंधन और स्मार्ट सिटी टीम सांवरिया सेठ मंदिर की योजना भी देखने जाएगी ताकि रणजीत लोक के विकास कार्य को उसी तर्ज पर आगे बढ़ाया जा सके।

मंदिर के वर्तमान पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया कि उनके परदादा स्व. पं. भोलाराम व्यास मंदिर के संस्थापक पुजारी थे और वर्तमान में उनकी पांचवीं पीढ़ी पूजा-अर्चना कर रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में बाबा रणजीत टीन शेड में विराजमान थे, 1960 में पक्का निर्माण और 1992 में आरसीसी छत का काम हुआ था। रणजीत लोक परियोजना पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार
  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द

RSS MPinfo Hindi News

  • तमिलनाडु में बंधुआ बनाए गए 24 श्रमिकों का प्रशासन ने कराया सफल रेस्क्यू
  • हमारे मध्यप्रदेश में जन्म से लेकर आजीवन पूजी जाती हैं बेटियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में एक-दूसरे से जुड़ेंगे गांव, सुगम होगी आवागमन की सुविधा
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर किया गहन दुख व्यक्त

RSS MPinfo English News

  • Daughters are Revered from Birth throughout Life in Madhya Pradesh: CM Dr. Yadav
  • New Chapter in Education is Being Written in Bundelkhand: Chief Minister Dr. Yadav
  • Minister Shri C.R. Patil Felicitates Mugaliya Haat Sarpanch Shri Maran in New Delhi
  • Al Rashid Charitable Hospital, Bhopal Suspended from ‘Ayushman Bharat Niramayam’ Scheme for Fraud and Irregularities

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme