Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
12:38 AM, 12/03/2026
temperature icon 25°C
haze
Humidity: 33 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:38 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

मालवा मिल ब्रिज गुरुवार से खुलेगा

Posted on October 1, 2025

इंदौर के पाटनीपुरा-मालवा मिल मार्ग पर बना नया छह लेन का मालवा मिल ब्रिज अब गुरुवार को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। करीब आठ माह पहले शुरू हुआ यह काम छह माह में पूरा होना था, लेकिन बारिश और निर्माण में देरी के कारण ब्रिज तय समय से दो माह बाद तैयार हुआ। छह करोड़ की लागत से बने इस पुल से विजय नगर, श्रमिक क्षेत्र, परदेशीपुरा सहित 50 से अधिक कॉलोनियों के लोगों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

पुराना ब्रिज 100 साल पुराना और जर्जर हो चुका था, बारिश में उस पर पानी भर जाता था। नया ब्रिज ऊंचा और चौड़ा बनाया गया है, जिससे यातायात सुगम होगा। ब्रिज बंद रहने से बीआरटीएस, विश्रांति मार्ग, कुलकर्णी नगर रोड और अटल द्वार रोड पर यातायात का दबाव बढ़ गया था।

निर्माण अवधि के दौरान लापरवाही भी सामने आई। बेरिकेडिंग के बाद मिट्टी का ढेर लगाने से एक बाइक सवार युवक नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद निगमायुक्त ने दो अफसरों को निलंबित किया और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं व्यापारियों ने भी निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई और त्योहारों के समय व्यापार प्रभावित होने की शिकायत की थी। अब दशहरे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला ब्रिज का लोकार्पण करेंगे।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार
  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द

RSS MPinfo Hindi News

  • तमिलनाडु में बंधुआ बनाए गए 24 श्रमिकों का प्रशासन ने कराया सफल रेस्क्यू
  • हमारे मध्यप्रदेश में जन्म से लेकर आजीवन पूजी जाती हैं बेटियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में एक-दूसरे से जुड़ेंगे गांव, सुगम होगी आवागमन की सुविधा
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर किया गहन दुख व्यक्त

RSS MPinfo English News

  • Daughters are Revered from Birth throughout Life in Madhya Pradesh: CM Dr. Yadav
  • New Chapter in Education is Being Written in Bundelkhand: Chief Minister Dr. Yadav
  • Minister Shri C.R. Patil Felicitates Mugaliya Haat Sarpanch Shri Maran in New Delhi
  • Al Rashid Charitable Hospital, Bhopal Suspended from ‘Ayushman Bharat Niramayam’ Scheme for Fraud and Irregularities

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme