Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
1:58 AM, 19/03/2026
temperature icon 20°C
haze
Humidity: 45 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 15%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:32 AM
Sunset: 6:37 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

एनआरएआई के इंदौर चैप्टर द्वारा ‘सिप स्मार्ट’ कैम्पेन की शुरुआत

Posted on June 20, 2024

इंदौर। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) जल्द ही इंदौर में अपने उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। इस कड़ी में एक कदम आगे बढाते हुए एसोसिएशन ने एक ख़ास इंट्रोडक्शन इवेंट में अपने ‘सिप स्मार्ट’ कैम्पेन के  शुभारंभ की घोषणा की और बताया कि जल्द ही नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया का इंदौर चैप्टर लॉन्च किया जाएगा। बुधवार 19 जून 2024 को इंदौर के मैरियट होटल में आयोजित इस इवेंट में नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के इंदौर चैप्टर कोर कमेटी के सदस्यों के साथ साथ शहर के रेस्टोरेंट मालिक और क्षेत्र में विशेष रूप से काम करने वाले लोग मौजूद रहे।

NRAI Logoनेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के इंदौर व भोपाल चैप्टर के चैप्टर हेड अभिषेक बाहेती ने कहा –

“पिछले 41 सालों से नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) भारतीय रेस्टोरेंट उद्योग की आवाज़ है। यह 5 लाख से अधिक रेस्टोरेंट्स के हितों के लिए काम करता है। भारतीय रेस्टोरेंट उद्योग के प्रमुख संघ के रूप में, एनआरएआई भारतीय खाद्य सेवा क्षेत्र को बढ़ावा देने और मजबूत करने का लक्ष्य रखता है। एनआरएआई का लक्ष्य भारतीय रेस्टोरेंट उद्योग को निरंतर विकास की ओर ले जाना है। जल्द ही नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के इंदौर चैप्टर की शुरुआत होगी, हम फ़ूड हब के रूप में स्थापित इस शहर में रेस्टोरेंट मालिक और लोगों के स्वाद और सेहत के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस ख़ास मौके पर एक अनूठी और अत्यंत महत्वपूर्ण पहल करते हुए नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के इंदौर चैप्टर द्वारा ‘सिप स्मार्ट’ कैम्पेन की भी शुरुआत की है। इस कैम्पेन का उद्देश्य लोगों को जिम्मेदारी और सावधानी के साथ मादक पेय पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूक करना है।

इस इंट्रोडक्शन इवेंट में विशेष अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन से श्री स्वतंत्र कुमार सिंह कमिश्नर जीएसटी एवं वेट, श्रीं मनोज कुमार श्रीवास्तव एडिशनल कमिश्नर पुलिस इंदौर, श्री मनीष खरे सहायक आबकारी आयुक्त इंदौर मौजूद रहे। इनके साथ नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट प्रणव रुंगटा, रेस्टोरेंट बिजनेस में प्रसिद्ध नाम प्रियांक सुखीजा एवं सेक्रेटरी जनरल प्रकुल कुमार, के साथ साथ इंदौर व भोपाल चैप्टर के चैप्टर हेड अभिषेक बाहेती, इंदौर के को-चैप्टर हेड सपन अरोरा, सेक्रेटरी गर्वित अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी श्रीकांत सिंह, ट्रेजरर दीपेश मोटवानी एवं जॉइंट ट्रेजरर कमलेश कुकरेजा ने चर्चा की।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर अग्निकांड: बिहार के 6 सहित 8 की दर्दनाक मौत
  • कांग्रेस का निगम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
  • रॉयल एंड रस्टिक फेस्टिवल: द पार्क इंदौर लाया एक थाली में भारत का स्वाद
  • डॉ. टीना अग्रवाल को राष्ट्रीय सम्मान
  • इंदौर में बढ़ रहे तलाक के केस, खुलेंगे 100 प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर

RSS MPinfo Hindi News

  • नव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी से मिले राज्यपाल श्री पटेल
  • कवि सम्मेलन हमारी समृद्ध काव्य परम्पराओं के हैंसजीव संवाहक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले नेशनल डिफेंस कॉलेज के ट्रेनी ऑफिसर्स
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई

RSS MPinfo English News

  • New Vikram Year: A Resolve for the Roadmap of Agriculture, Water, and Development
  • PM Shri Modi Receives Governor Shri Patel on Courtesy Visit at Parliament House Office
  • Pledge to Conserve Every Drop of Rainwater: CM Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Meets Trainee Officers from National Defence College
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Sadhvi Niranjan Jyoti on Appointment as Chairperson of National Commission for Backward Classes

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme