Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
11:16 PM, 10/03/2026
temperature icon 24°C
haze
Humidity: 41 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:40 AM
Sunset: 6:33 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर की सोनम जैन ने COEX Venture के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

Posted on October 10, 2025

इंदौर – इंदौर की युवा उद्यमी और दूरदर्शी बिजनेस लीडर सोनम जैन (सेठिया) ने वैश्विक पहचान वाले ब्रांड COEX Venture के साथ मुंबई में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में एक नए दौर का लाइफस्टाइल और ब्यूटी वेंचर डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर पेश करना है, जिसमें अभिनव विचार और अत्याधुनिक तकनीकी नवाचार शामिल होंगे।

इस वेंचर के तहत भारतीय उपभोक्ताओं को ऐसे उत्पाद मिलेंगे जो भरोसेमंद, आधुनिक और भारतीय जीवनशैली, जलवायु व त्वचा की जरूरतों के अनुरूप वैज्ञानिक रूप से विकसित होंगे।

सोनम जैन ने कहा, “हम एक ऐसा ब्रांड लॉन्च करने जा रहे हैं जो व्यापार से आगे बढ़कर नई सोच और आत्मनिर्भरता का प्रतीक होगा। हमारा ध्यान भारतीय उपभोक्ताओं के लिए उच्च गुणवत्ता, शोध-आधारित और तकनीकी रूप से उन्नत उत्पाद उपलब्ध कराने पर है। इसमें स्किनकेयर, हेयरकेयर और वेलनेस के प्रीमियम सेगमेंट शामिल रहेंगे।”

उन्होंने आगे बताया, “पहले उत्पाद 2026 की शुरुआत में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स पर लॉन्च होंगे, जिसके बाद भारत के टियर-1 और टियर-2 शहरों में ऑफलाइन एक्सपीरियंस सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे। हमारा लक्ष्य ‘मेक इन इंडिया’ विज़न को मजबूत करते हुए स्थानीय उत्पादन व रोजगार को बढ़ावा देना है।”

उन्होंने यह भी साझा किया, “हम कई क्षेत्रों में नवाचार ला रहे हैं, विशेष रूप से भारत की शिक्षा प्रणाली को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से और प्रभावी बनाना। हमारा उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी राष्ट्र बनाना है। हम सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं जो भारतीय प्रतिभा, रचनात्मकता और तकनीकी क्षमता को दुनिया के सामने पेश करेगा।”

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गान के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Performs Abhishek and Worship at Mamleshwar
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute to Social Reformer Savitribai Phule
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Former Union Minister Madhavrao Scindia
  • CM Dr. Yadav Extends Greetings On CISF Foundation Day

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme