Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
6:12 PM, 11/03/2026
temperature icon 34°C
clear sky
Humidity: 18 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:39 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर में 160 फीट ऊंचा हवाई रेस्टोरेंट ठप: नगर निगम ने अनुमति रद्द की

Posted on November 1, 2025

इंदौर बायपास पर फीनिक्स सिटाडेल के पास झालरिया में हवा में रेस्टोरेंट ‘एयर डाइन’ शुरू करने की योजना फिलहाल ठप हो गई है। यह रेस्टोरेंट 1 नवंबर से शुरू होना था, लेकिन नगर निगम ने इसकी अनुमति नहीं दी। कंपनी ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, जिसे निगम ने निरस्त कर दिया।

‘एयर डाइन’ को जमीन से 160 फीट ऊंचाई पर क्रेन की मदद से संचालित किया जाना था। सोशल मीडिया पर इसकी रीलें काफी वायरल हो रही थीं, जिनमें सुरक्षा इंतजाम और हवा में बैठकर भोजन का अनोखा अनुभव दिखाया गया था।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि हवा या पानी में होने वाली गतिविधियों के लिए पहले जिला प्रशासन की अनुमति आवश्यक होती है। इसलिए रेस्टोरेंट संचालकों को पहले जिला प्रशासन से अनुमति लेकर आना होगा, तभी निगम से लाइसेंस दिया जा सकेगा।

‘फ्लाई डाइनिंग’ कांसेप्ट के तहत यह पूरा डाइनिंग प्लेटफॉर्म क्रेन से ऊपर उठाया जाता है, जहाँ मेहमान खुले आसमान के नीचे भोजन, फोटोग्राफी और लाइव म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। कंपनी के प्रतिनिधि राहुल शर्मा के अनुसार, ग्वालियर, भोपाल, सिवनी और उज्जैन सहित कई जगह सर्वे करने के बाद इंदौर को सबसे उपयुक्त लोकेशन माना गया, क्योंकि यह शहर फूड कैपिटल होने के साथ नए अनुभवों को अपनाने के लिए जाना जाता है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार
  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द

RSS MPinfo Hindi News

  • आईटीआई छिंदवाड़ा में सुजुकी मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन
  • कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रदत्त स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महान शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के सपनों को कर रहे हैं साकार : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹33,240 Crore for Welfare Schemes and other Initiatives
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Events in Damoh and Sagar
  • Union Cabinet Approval Significant from Simhastha Perspective
  • Prime Minister Shri Modi Receives Gratitude from Chief Minister Dr. Yadav
  • Rani Durgavati Sanctuary (Nauradehi) to Become Third Home for Cheetahs: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme