Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
10:13 AM, 07/03/2026
temperature icon 30°C
clear sky
Humidity: 42 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 3%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:43 AM
Sunset: 6:32 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी

Posted on November 3, 2025

भारत सरकार ने देश के लॉजिस्टिक बुनियादी ढांचे को वैश्विक स्तर का बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए महत्वाकांक्षी ‘स्माइल’ (SMILE – Strengthening Multimodal and Integrated Logistic Ecosystem)कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस योजना के पहले चरण में देश के आठ शहरों में इंटीग्रेटेड स्टेट और सिटी लॉजिस्टिक प्लान तैयार किए जाएंगे, जिनमें मध्यप्रदेश से इंदौर को शामिल किया गया है। यह परियोजना एशियाई विकास बैंक (ADB)  के सहयोग से लागू की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी लाना, और आपूर्ति श्रृंखला को अधिक लचीला व मजबूत बनाना है।

इस योजना के तहत इंदौर में अत्याधुनिक लॉजिस्टिक हब, वेयरहाउसिंग ज़ोन और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी, जिससे उद्योगों और निर्यातकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी। इससे न केवल माल ढुलाई की लागत में कमी आएगी, बल्कि उत्पादन इकाइयों को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित होगी। साथ ही, इंदौर को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब’के रूप में विकसित करने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

इसके अलावा, केंद्र सरकार इस परियोजना के माध्यम से सस्टेनेबल और ग्रीन लॉजिस्टिक्स सिस्टम को भी बढ़ावा देगी। इसमें  एनर्जी ट्रांसपोर्टेशन,डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम, और स्मार्ट वेयरहाउसिंग तकनीक को अपनाने पर जोर रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि स्माइल प्रोग्राम के सफल क्रियान्वयन से भारत की लॉजिस्टिक दक्षता में अभूतपूर्व सुधार होगा और देश वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क में एक मजबूत साझेदार के रूप में उभरेगा।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न
  • इंदौर रंगपंचमी: टेसू के फूलों से बने रंग, मिसाइलों से उड़ेगा गुलाल
  • नए आयकर अधिनियम और रियल एस्टेट टैक्सेशन पर इंदौर में मंथन

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी सफल विद्यार्थियों को बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव विदिशा जिले को देंगे 163.62 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को क्वींस ऑन द व्हील्स को करेंगे फ्लैग ऑफ
  • इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में बन रहा है इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए सशक्त ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful UPSC Candidates
  • CM Dr. Yadav to Gift Development Projects worth ₹163.62 Crore to Vidisha District
  • CM Dr. Yadav to Flag Off ‘Queens on Wheels’ on Saturday
  • Badnagar to be Included in Indore–Ujjain Metropolitan Area: Chief Minister Dr. Yadav
  • Government Dedicated to Farmers’ Prosperity: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme