Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
6:00 AM, 07/03/2026
temperature icon 19°C
haze
Humidity: 55 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 2%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:43 AM
Sunset: 6:32 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

एमआर-9 लिंक रोड: 140 अतिक्रमण हटे, बनेगी 100 फीट चौड़ी सड़क

Posted on November 4, 2025

इंदौर में मास्टर प्लान के तहत शामिल एमआर-9 लिंक रोड के निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इंदौर विकास प्राधिकरण ने करीब 15 साल पहले चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा चौराहा से अनोप टॉकीज चौराहा तक सड़क बना दी थी, लेकिन आगे का हिस्सा अधूरा रह गया था। अब नगर निगम एबी रोड से रिंग रोड के बीच 100 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कर रहा है, जो भविष्य में खजराना से होते हुए बायपास तक जुड़ेगी।

सड़क निर्माण के लिए मालवीय नगर से रिंग रोड तक जद में आ रहे 140 मकानों को पिछले माह नोटिस देकर हटाने को कहा गया था। कुछ रहवासियों ने स्वेच्छा से अपने निर्माण हटा लिए, जबकि बाकी मकानों को निगम के अमले ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से जमींदोज कर दिया। विरोध के बावजूद तय समयसीमा के बाद कार्रवाई की गई।

वहीं, एबी रोड से संजय गांधी नगर तक सड़क का चौड़ीकरण पूरा हो चुका है, लेकिन बीच के करीब 300 मीटर क्षेत्र में घनी बस्ती होने के कारण काम अटका हुआ है। यहां करीब 200 से अधिक बाधक निर्माण हैं, और रहवासी जमीन के बदले प्लॉट की मांग कर रहे हैं। इन अड़चनों के कारण फिलहाल सड़क पूरी तरह नहीं जुड़ पाई है, हालांकि नगर निगम अगले माह सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने की तैयारी में है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न
  • इंदौर रंगपंचमी: टेसू के फूलों से बने रंग, मिसाइलों से उड़ेगा गुलाल
  • नए आयकर अधिनियम और रियल एस्टेट टैक्सेशन पर इंदौर में मंथन

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी सफल विद्यार्थियों को बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव विदिशा जिले को देंगे 163.62 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को क्वींस ऑन द व्हील्स को करेंगे फ्लैग ऑफ
  • इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में बन रहा है इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए सशक्त ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful UPSC Candidates
  • CM Dr. Yadav to Gift Development Projects worth ₹163.62 Crore to Vidisha District
  • CM Dr. Yadav to Flag Off ‘Queens on Wheels’ on Saturday
  • Badnagar to be Included in Indore–Ujjain Metropolitan Area: Chief Minister Dr. Yadav
  • Government Dedicated to Farmers’ Prosperity: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme