Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
10:50 AM, 05/03/2026
temperature icon 31°C
haze
Humidity: 27 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 2%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:45 AM
Sunset: 6:31 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

विश्व मधुमेह दिवस पर जनजागरूकता अभियान और स्वास्थ्य जांच

Posted on November 13, 2025

इंदौर। विश्व मधुमेह दिवस पर शहर के वरिष्ठ एंडोक्राइनोलॉजिस्ट और डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. संदीप जुल्का एवं उनकी टीम ने इस वर्ष दो चरणों में जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया। प्रथम चरण में 11 नवम्बर को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से देवास नाका से राऊ के बीच स्थित छह चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर रैंडम ब्लड शुगर जांच की गई। सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले इस अभियान में 500 से अधिक लोगों की जांच हुई, जिसमें हर पाँच में से एक व्यक्ति की ब्लड शुगर सामान्य से अधिक पाई गई और हर दस में से एक को डायबिटीज पाया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि दस में से दो लोग अपनी स्थिति से अनजान थे। इस अभियान ने यह स्पष्ट किया कि आमजन के बीच नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता की अब भी कमी है।

यह पहल केवल शुगर जांच तक सीमित नहीं रही। डॉ. जुल्का की टीम ने इस अवसर को सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करने के लिए भी उपयोग किया। पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सतर्कता बरतने की अपील की गई। प्रत्येक व्यक्ति को शुगर रिपोर्ट कार्ड के साथ रोड सेफ्टी संदेश भी दिया गया, ताकि वे स्वास्थ्य के साथ सुरक्षा को भी प्राथमिकता दें। डॉ. जुल्का ने कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों जीवन के अभिन्न अंग हैं—नियमित जांच बीमारियों से बचाती है, जैसे सतर्कता दुर्घटनाओं से।

इसी श्रृंखला के दूसरे चरण में, 16 नवम्बर को जाल सभागृह, साउथ तुकोगंज में “मधुमेह (रिवर्सल) — कब, कैसे और क्या कभी नहीं?” विषय पर आधारित एक विशेष सेमिनार का आयोजन होगा। डॉ. जुल्का सेमिनार में मधुमेह के वास्तविक कारणों, नियंत्रण के वैज्ञानिक उपायों और रिवर्सल की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। “दिल जिद्दी है” कार्यक्रम के तहत प्रेरक जीवन कहानियाँ भी प्रस्तुत की जाएंगी और प्रतिभागियों को विशेषज्ञ से सीधे प्रश्न पूछने का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर “विकसित भारत पाठशाला” कार्यक्रम की भी शुरुआत की जाएगी जो युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इमोशनल इंटेलिजेंस, कम्युनिकेशन स्किल्स, लीगल एस्पेक्ट्स और फाइनेंशियल लिटरेसी जैसे विषयों पर प्रशिक्षित करेगा। “इंपेटस टेक्नोलॉजी” इस कार्यक्रम का पहला सत्र संचालित करेगी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर नगर निगम में विशेष टैक्स कलेक्शन कैंप आज
  • तकनीक से बदल रहा बाल मन, साहित्य की भूमिका जरूरी: डॉ. दवे
  • स्मार्ट पुलिसिंग की शुरुआत: इंदौर में ड्रोन से ट्रैफिक मॉनिटरिंग
  • पार्किंग की जगह चल रही थी क्लास, दो कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के बेसमेंट सील
  • पीथमपुर के 40 अग्रणी उद्योगपति एंकर्स ऑफ इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस से सम्मानित

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में समाधान की राह निकाली है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं

RSS MPinfo English News

  • Founders of RSS Strengthened Spirit of Nation First and Envisioned Better Future for India: CM Dr. Yadav
  • CM Dr. Yadav Extends Greetings on World Wildlife Day
  • MP Agriculture, Food Products and Crafts Have Received 27 Prestigious GI Tag
  • CM Dr. Yadav Expresses Grief over Death of Former MLA Shri Rajkumar Singh Yadav
  • CM Dr. Yadav Expresses Grief over Death of Prof. Vaidyanath Labh

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme