इंदौर। फूड कैपिटल के नाम से मशहूर इंदौर, अपने उदार खानपान और खास स्वादों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है। यहां के लोग खाने के शौकीन हैं और नए जायकों को आज़माने में पीछे नहीं रहते, जिससे शहर की एक अलग पहचान बनी है। इसी स्वाद-परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, शेरेटन ग्रैंड पैलेस ने “साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल” की शुरुआत की है, जो 14 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक एस-कैफे में आयोजित हो रहा है। हर शाम 7:00 से 11:00 बजे तक चलने वाले इस बफ़े डिनर में मेहमानों को दक्षिण भारत के असली पारंपरिक व्यंजनों का आनंद मिलेगा।
फेस्टिवल के दौरान रेस्तरां का स्टाफ पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधानों में नजर आ रहा है। सजावट, टेबल सेटिंग, एंट्री गेट, माहौल और स्वागत परंपरा – सब कुछ थीम के अनुरूप रखा गया है, जिससे मेहमानों को एकदम असली साउथ इंडियन एक्सपीरियंस मिलता है। वहां फोटो-ऑप्स ज़ोन भी बनाए गए हैं और फूलों की रंगोली के साथ स्वागत किया जा रहा है।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ करम डोगरा ने बताया, “फूड फेस्टिवल के जरिए हम तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना सहित लक्षद्वीप और पुडुचेरी की अनूठी पाक संस्कृति को सामने ला रहे हैं। हर दिन एक नई डिश, एक नया अनुभव – जिसमें हर व्यंजन अपने साथ एक खास कहानी और परंपरा का स्वाद लाता है। हमारा लक्ष्य सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि दक्षिण भारतीय संस्कृति की विविधता, समृद्धि और परंपरा को आम लोगों तक पहुंचाना है।”
इस मौके पर विशेष आमंत्रित गेस्ट शेफ लक्ष्मण ने कहा, “दक्षिण भारतीय व्यंजन संतुलित मसालों, पोषण, प्राकृतिक स्वाद और क्लासिक टेक्सचर के लिए प्रसिद्ध हैं। फ्लफी इडली, कुरकुरे डोसे, चटपटे सांभर-रसम, मुलायम उप्पमा, नारियल की चटनी, केरल स्टाइल करी, हैदराबादी, चेत्तीनाड, उडुपी और मलबार जैसे व्यंजन भारतीय थाली को संपूर्ण बनाते हैं। ये स्वादिष्ट तो हैं ही, साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी हैं। यह फेस्टिवल इन पारंपरिक जायकों की अनूठी झलक पेश करता है।”
Thank you for reading this post!
