Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
11:33 PM, 10/03/2026
temperature icon 24°C
haze
Humidity: 41 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:40 AM
Sunset: 6:33 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर की हवा ज़हरीली AQI चढ़ा

Posted on November 27, 2025

इंदौर में बढ़ते निर्माण कार्य, खुदी सड़कों और उड़ती धूल ने वायु गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। शहर का AQI लगातार 100 के पार बना हुआ है, जिससे हवा में PM 2.5 और PM 10 का स्तर खतरनाक सीमा तक पहुंच गया है। प्रदूषित हवा के कारण अस्पतालों में सांस, एलर्जी, खांसी और दमे के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर से जनवरी के बीच हवा का प्रवाह कम होने और कोहरे व बादलों की स्थिति रहने से जहरीले कण निचले स्तर पर बने रहते हैं, जिससे प्रदूषण और बढ़ जाता है।

शहर में निर्माण गतिविधियों के दौरान डस्ट-कंट्रोल के अपर्याप्त इंतजाम, बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या और वाहनों की नियमित जांच न होने की वजह से धूल और धुआं हवा में लगातार मिल रहा है। कई सरकारी और निजी वाहनों से निकलने वाले काले धुएं पर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे प्रदूषण का स्तर और बढ़ रहा है। हालांकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि इंदौर की स्थिति देश के कई बड़े शहरों की तुलना में बेहतर है और मौसम में बदलाव के साथ अगले एक-दो माह में सुधार देखने को मिल सकता है।

पिछले दस दिनों में शहर का AQI 100 से ऊपर दर्ज किया गया है, जबकि कई क्षेत्रों में यह 250 से भी अधिक पहुंच गया है। रीगल तिराहे पर AQI 261 तक दर्ज किया गया, जो पीक आवर्स में और बढ़ जाता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि सुरक्षित स्तर AQI 100 से कम होना चाहिए, जबकि PM 2.5 का स्तर 25 और PM 10 का 60 के भीतर होना चाहिए, लेकिन मौजूदा आंकड़े इनसे कई गुना अधिक हैं।

वहीं दूसरी ओर, वायु प्रदूषण का सीधा असर स्वास्थ्य पर दिख रहा है। अस्पतालों में खांसी, एलर्जी, निमोनिया और सांस संबंधित बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड के मौसम में भारी हवा के कारण धूल और धुएं के कण नीचे रह जाते हैं, जिससे श्वसन समस्या बढ़ती है। विशेषज्ञों ने लोगों को मास्क पहनने, धूल भरे इलाकों से बचने और एलर्जी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गान के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Performs Abhishek and Worship at Mamleshwar
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute to Social Reformer Savitribai Phule
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Former Union Minister Madhavrao Scindia
  • CM Dr. Yadav Extends Greetings On CISF Foundation Day

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme