Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
11:33 PM, 10/03/2026
temperature icon 24°C
haze
Humidity: 41 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:40 AM
Sunset: 6:33 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर मैराथन: बारहवीं बार फिटनेस की राह पर दौड़ेगा इंदौर

Posted on November 29, 2025

इंदौर: स्वच्छता और स्वाद के बाद अब इंदौर फिटनेस की दिशा में भी नया इतिहास रचने जा रहा है। प्रतिष्ठित संस्था एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स (AIM) अपने बहुप्रतीक्षित आयोजन “इंदौर मैराथन” के 12वें संस्करण की तैयारियों में जुटी है। लगातार 11 वर्षों से यह मैराथन फरवरी के पहले रविवार को शहर के ‘फिटनेस उत्सव’ के रूप में मनाई जा रही है। इस बार यह आयोजन रविवार, 1 फरवरी 2026 को ‘स्वास्थ्य का कुंभ’ थीम के साथ आयोजित किया जाएगा।

मैराथन शहर के विभिन्न स्थानों से प्रारंभ होकर नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी। इस वर्ष की थीम “दिल से दौड़े, दिल के लिये” इंदौरवासियों को स्वस्थ, सक्रिय और रोगमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्य संरक्षक श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “इंदौर अब फिटनेस और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देश का नेतृत्व करेगा। 12वीं इंदौर मैराथन स्वस्थ जीवन के प्रति हमारे अटूट संकल्प का प्रतीक है। मैं इंदौर के नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि ‘दिल से दौड़े, दिल के लिये’ की भावना के साथ इस आयोजन को भारत की फिटनेस राजधानी बनने की दिशा में एक महाउत्सव बनाएं।”

संस्था के अध्यक्ष श्री नितिन अग्रवाल ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इंदौर एक बार फिर इस फिटनेस महाउत्सव की मेजबानी कर रहा है। हमारा उद्देश्य इंदौर को भारत की फिटनेस राजधानी के रूप में स्थापित करना है। यह आयोजन पूरी तरह शहर की फिटनेस भावना को समर्पित है।”

फिटनेस को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से AIM द्वारा रनिंग सीखने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए ‘रनर्स क्लीनिक’ आयोजित की जा रही है, जहाँ राजेंद्र नगर, दशहरा मैदान और मल्हार आश्रम मैदान पर रोज सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सचिव श्री सुमित रावत के अनुसार, “इंदौर मैराथन ने शहर में फिटनेस के प्रति अभूतपूर्व जागरूकता पैदा की है। जो लोग पहले 100 मीटर नहीं दौड़ पाते थे, आज वे हाफ और फुल मैराथन में भाग ले रहे हैं। कई डॉक्टर भी रनिंग को अपनाकर अपने मरीजों को नियमित दौड़ने की सलाह दे रहे हैं।”

मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो चुका है। इच्छुक प्रतिभागी www.indoremarathon.in पर जाकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। पंजीयन सीमित है और निर्धारित संख्या पूरी होते ही बंद कर दिए जाएंगे। स्पॉट पंजीयन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

रेस डायरेक्टर श्री विजय सोहनी ने बताया, “इस बार दौड़ चार श्रेणियों में आयोजित होगी —

  • 3 किमी रन: यशवंत क्लब से प्रारंभ
  • 5 किमी रन: राजवाड़ा से प्रारंभ
  • 10 किमी एवं 21 किमी रन: नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर यहीं समाप्त

लंबी दूरी (10 व 21 किमी) के धावकों को इलेक्ट्रॉनिक चिप सहित बिब दी जाएगी, जबकि अन्य को सामान्य बिब दिया जाएगा। दौड़ मार्ग पर पर्याप्त हाइड्रेशन पॉइंट्स की व्यवस्था रहेगी और पेसर्स (अनुभवी धावक) प्रतिभागियों को निर्धारित समय में रेस पूरी करने में सहायता करेंगे। नियमित वॉक करने वाले भी 3 या 5 किमी रन में भाग लेकर आकर्षक मेडल प्राप्त कर प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।”

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गान के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Performs Abhishek and Worship at Mamleshwar
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute to Social Reformer Savitribai Phule
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Former Union Minister Madhavrao Scindia
  • CM Dr. Yadav Extends Greetings On CISF Foundation Day

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme