Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
11:59 AM, 11/03/2026
temperature icon 35°C
clear sky
Humidity: 18 %
Wind: 11 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:39 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

रणजीत हनुमान मंदिर प्रभातफेरी तैयारियां तेज

Posted on December 1, 2025

इंदौर में 12 दिसंबर की सुबह 5 बजे रणजीत हनुमान मंदिर से विशाल प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर मंदिर में जोर-शोर से तैयारियां जारी हैं। रथ की सफाई और सजावट शुरू हो चुकी है, वहीं मंदिर परिसर में स्थित ग्राउंड को भी सुधारा जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी मार्ग और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।

रणजीत हनुमान मंदिर में 9 से 12 दिसंबर तक चार दिवसीय आयोजन होगा। अंतिम दिन निकाली जाने वाली प्रभातफेरी मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। हनुमंत ध्वज पथक भी लगातार अपनी प्रैक्टिस कर रहा है ताकि प्रभातफेरी में आकर्षक प्रदर्शन किया जा सके।

प्रभातफेरी में रणजीत बाबा का विग्रह स्वर्ण रथ पर विराजमान किया जाएगा। रथ की साफ-सफाई और परीक्षण का कार्य चल रहा है। प्रभातफेरी के बाद होने वाले भोजन प्रसाद की व्यवस्था को देखते हुए मंदिर ग्राउंड की मरम्मत भी की जा रही है। अधिकारी पेड़ों की टहनियाँ हटाने, बिजली की केबलों को ठीक करने और मार्गों को व्यवस्थित करने जैसे कार्यों को देख रहे हैं। जल्द ही कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर से भी बैठक की जाएगी।

चार दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि 9 दिसंबर को कलेक्टर ध्वजारोहण के साथ आयोजन की शुरुआत करेंगे। 10 दिसंबर को दीपोत्सव और भजनसंध्या होगी, जिसमें हजारों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे और फूलों की रंगोली से मंदिर परिसर सजाया जाएगा। भगवान का विशेष श्रृंगार भी किया जाएगा।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • आईटीआई छिंदवाड़ा में सुजुकी मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन
  • कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रदत्त स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महान शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के सपनों को कर रहे हैं साकार : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹33,240 Crore for Welfare Schemes and other Initiatives
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Events in Damoh and Sagar
  • Union Cabinet Approval Significant from Simhastha Perspective
  • Prime Minister Shri Modi Receives Gratitude from Chief Minister Dr. Yadav
  • Rani Durgavati Sanctuary (Nauradehi) to Become Third Home for Cheetahs: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme