Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
11:16 PM, 10/03/2026
temperature icon 24°C
haze
Humidity: 41 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:40 AM
Sunset: 6:33 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

गोयल टीएमटी की पहल पर ‘वंडरस आर्किटेक्चर’ विषय पर पैनल चर्चा आयोजित

Posted on December 15, 2025

इंदौर के तेजी से मेट्रो शहर के रूप में उभरते स्वरूप और बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित व तकनीकी रूप से मजबूत दिशा देने के उद्देश्य से शनिवार को होटल रेडिसन रेड में गोयल टीएमटी की पहल पर ‘वंडरस आर्किटेक्चर थ्रू एडवांस्ड स्ट्रक्चरल टेक्नोलॉजीज़’ विषय पर एक भव्य पैनल चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शहर और देश के प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट्स व स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स ने आधुनिक निर्माण तकनीकों, भवन सुरक्षा और टिकाऊ विकास पर विचार साझा किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के सीईओ डॉ. परीक्षित संजयराव झाड़े (IAS) मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. झाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि इंदौर के विस्तार में स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इस तरह के तकनीकी संवाद न केवल शहरी विकास को नई दिशा देते हैं, बल्कि सुरक्षित और सुनियोजित शहर निर्माण के संकल्प को भी मजबूत करते हैं। पैनल चर्चा का संचालन IIA इंदौर सेंटर की मानद सचिव आर्किटेक्ट स्नेहल सोनटक्के ने किया। उन्होंने कहा कि वास्तुकला में केवल सौंदर्य ही नहीं, बल्कि संरचनात्मक सुरक्षा और मजबूती का संतुलन भी उतना ही जरूरी है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

चर्चा के दौरान विशेषज्ञों ने पोस्ट-टेंशन स्लैब, प्रीकास्ट व मॉड्यूलर कंस्ट्रक्शन, सेल्फ-कम्पैक्टिंग कंक्रीट, मिवान फॉर्मवर्क, हाई-स्ट्रेंथ टीएमटी बार, अल्ट्रा हाई-परफॉर्मेंस कंक्रीट, कॉम्पोज़िट स्ट्रक्चर सिस्टम, ग्राउंड इम्प्रूवमेंट टेक्नोलॉजी, डिजिटल मैपिंग, 3डी सिमुलेशन, 3डी कंक्रीट प्रिंटिंग, स्मार्ट स्ट्रक्चरल सेंसर और पुरानी इमारतों की मजबूती के लिए FRP रेट्रोफिटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। पैनलिस्ट्स ने भविष्य के निर्माण को तकनीक-आधारित, सुरक्षित और टिकाऊ बताते हुए आर्किटेक्ट्स व इंजीनियर्स के आपसी समन्वय पर जोर दिया।

कार्यक्रम में गोयल टीएमटी की ओर से गुणवत्ता और सुरक्षित निर्माण के महत्व को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संरचना, प्रमाणित सामग्री और सही तकनीकी निगरानी ही किसी भी भवन की दीर्घायु और सुरक्षा सुनिश्चित करती है। चर्चा के अंत में विशेषज्ञों ने आम नागरिकों से अपील की कि घर निर्माण के दौरान सही प्लानिंग, गुणवत्तापूर्ण टीएमटी सरिया, उचित कंक्रीट ग्रेड और नियमित साइट सुपरविजन को प्राथमिकता दें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और मजबूत निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गान के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Performs Abhishek and Worship at Mamleshwar
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute to Social Reformer Savitribai Phule
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Former Union Minister Madhavrao Scindia
  • CM Dr. Yadav Extends Greetings On CISF Foundation Day

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme