Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
7:10 AM, 11/03/2026
temperature icon 21°C
haze
Humidity: 46 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:39 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

अंगदान जन–आंदोलन: इंदौर के एक लाख नागरिक लेंगे जीवनदान की शपथ

Posted on January 16, 2026

मिताशा फाउंडेशन ने इंदौर में अंगदान को जन–आंदोलन का रूप देने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। संस्थापक आलोक सिंगी के नेतृत्व में, सांसद सेवा संकल्प के सहयोग से शहर के एक लाख नागरिकों को अंगदान की शपथ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी सिलसिले में बुधवार को AICTSL परिसर में महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक संस्थाएं, औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में पेश आंकड़ों ने सबको चिंतित कर दिया। 140 करोड़ की आबादी वाले देश में मात्र 4.5 लाख लोगों ने ही अंगदान का संकल्प लिया है, जबकि जागरूक इंदौर में यह संख्या महज 3,500 से कम है। इस कमी को दूर कर इंदौर को अंगदान का राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता बनाने के इरादे से मिताशा फाउंडेशन ने अभियान शुरू किया है।

मिताशा फाउंडेशन के संस्थापक आलोक सिंगी ने कहा, “अंगदान सिर्फ निर्णय नहीं, बल्कि मृत्यु के बाद जीवन दान करने का साहसिक संकल्प है। इंदौर ने स्वच्छता में जो इतिहास रचा, वही उत्साह अब अंगदान जैसे मानवीय मुद्दे पर दिखाने का समय है। ‘संकल्प 1,00,000 – अंगदान से जीवनदान’ लाखों परिवारों की आशा का प्रतीक है।”

उन्होंने जोर दिया कि यह अभियान शपथ तक सीमित नहीं रहेगा। भ्रांतियों को दूर करना, वैज्ञानिक तथ्यों को सरल भाषा में समझाना और परिवारों का विश्वास जीतना प्राथमिकता होगी। आलोक सिंगी ने भरोसा जताया कि इंदौरवासी इसे अपना अभियान बनाएंगे।

सांसद शंकर लालवानी ने संबोधन में कहा कि अंगदान ही सच्चा जीवनदान है। सनातन संस्कृति में मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व है, और इसी पावन पर्व पर इंदौर में एक लाख लोगों को शपथ दिलाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अंगदान के लिए प्रेरित करते रहे हैं, और इंदौर इसे जमीन पर उतार रहा है।

बैठक में बताया गया कि 18 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के दौरान अंगदान जागरूकता अभियान चलेगा। एमपीसीए, बीसीसीआई और आईसीसी से अनुमतियां मिल चुकी हैं। इस वैश्विक मंच से लाखों दर्शकों तक संदेश पहुंचेगा।

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में अभियान हर घर, संस्था और व्यक्ति तक पहुंचेगा, ताकि अंगदान को स्वीकृत सामाजिक दायित्व बनाया जा सके।

बैठक में पूर्व डीन डॉ. संजय दीक्षित, सेंट्रल लैब की डॉ. विनीता कोठारी, समाजसेवी माला ठाकुर समेत कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे। सभी ने प्रयास की सराहना की और पूर्ण समर्थन का वादा किया।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • आईटीआई छिंदवाड़ा में सुजुकी मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन
  • कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रदत्त स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महान शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के सपनों को कर रहे हैं साकार : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹33,240 Crore for Welfare Schemes and other Initiatives
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Events in Damoh and Sagar
  • Union Cabinet Approval Significant from Simhastha Perspective
  • Prime Minister Shri Modi Receives Gratitude from Chief Minister Dr. Yadav
  • Rani Durgavati Sanctuary (Nauradehi) to Become Third Home for Cheetahs: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme