Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
5:47 AM, 11/03/2026
temperature icon 18°C
haze
Humidity: 52 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:39 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर में 20 फरवरी से होगा दो दिवसीय जात्रा का शुभारंभ

Posted on January 20, 2026

इंदौर : इंदौर में 20 फरवरी से दो दिवसीय जात्रा-2026 का आयोजन होने वाला है। इसका उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, जीवनशैली और पीढ़ियों पुरानी परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ना है। यह रंगीन उत्सव गांधी हॉल में सजेगा।

समिति के अध्यक्ष देवकीनंदन तिवारी और गिरीश चव्हाण के मुताबिक, आदिवासी पर्व भगौरिया से ठीक एक सप्ताह पहले इस जत्रा का फैसला लिया गया है। इस बार की थीम में पारंपरिक रंग, संगीत और व्यंजनों को प्रमुखता दी गई है। मेले में आदिवासी कलाकारों की कला-हस्तशिल्प प्रदर्शनी के साथ पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगेंगे, जिससे को जनजातीय संस्कृति का जीवंत अनुभव मिलेगा।

जनजातीय नृत्य और लोक संगीत से सजा मंच

जात्रा में प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों के जनजातीय नृत्य और लोक संगीत की धूम मचेगी। इसके लिए खास मंच तैयार किया गया है। भगोरिया और मांदल गीतों की मधुर धुनें गूंजेंगी। साथ ही, भगोरिया पर्व पर फोटो प्रदर्शनी भी लगेगी। गांधी हॉल परिसर को पारंपरिक शैली में सजाकर उत्सव का पूरा माहौल बनाया जाएगा।

मालवा-निमाड़ के त्योहारों की झलक

मालवा-निमाड़ के पारंपरिक त्योहारों की मनमोहक झलक दीवारों पर सजी विशेष प्रदर्शनी में नजर आएगी। तिवारी ने कहा कि संस्कृति विभाग प्रदेश की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को देश-विदेश में पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

संस्कृति, कला और शिक्षा का अनोखा संगम
विभाग की जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी जनजातीय कला-संस्कृति को आम लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है। इस जत्रा से शहरवासी जान सकेंगे कि वनों के निवासी जनजातीय समुदाय की जीवनशैली कितनी समृद्ध है और वे पर्यावरण का कितना ख्याल रखते हैं। मेले में आगंतुक कलाकारों से सीधे बातचीत कर उनकी कला के राज भी सीख सकेंगे।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • आईटीआई छिंदवाड़ा में सुजुकी मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन
  • कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रदत्त स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महान शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के सपनों को कर रहे हैं साकार : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹33,240 Crore for Welfare Schemes and other Initiatives
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Events in Damoh and Sagar
  • Union Cabinet Approval Significant from Simhastha Perspective
  • Prime Minister Shri Modi Receives Gratitude from Chief Minister Dr. Yadav
  • Rani Durgavati Sanctuary (Nauradehi) to Become Third Home for Cheetahs: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme