मोतियाबिंद और रेटिना की सर्जरी होगी और भी सुरक्षित
इंदौर : चिकित्सा तकनीक के क्षेत्र में इंदौर के रोहित आई हॉस्पिटल ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शहर के रोहित आई हॉस्पिटल अत्याधुनिक ‘यूनिटी वीसीएस’ (Unity VCS) मशीन को लेकर आया है। रोहित आई हॉस्पिटल के एक्सपर्ट सर्जन अब अत्याधुनिक यूनिटी वीसीएस (विट्रोरेटिनल कैटरेक्ट सिस्टम) मशीन से मोतियाबिंद और रेटिना सर्जरी करेंगे। एक ही सिस्टम में तेज, सटीक और सुरक्षित ऑपरेशन की सुविधा देने वाली यह तकनीक/ मशीन अब तक केवल बड़े महानगरों या अंतरराष्ट्रीय सेंटरों में उपलब्ध थी। यह मशीन 4D फैको तकनीक से लैस है, जो मोतियाबिंद (Cataract) और रेटिना की सर्जरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सटीकता और सुरक्षा प्रदान करती है।

मुख्य विशेषताएं:
- बेजोड़ रफ्तार: 30,000 कट्स प्रति मिनट की स्पीड से जटिल रेटिना सर्जरी अब मिनटों में संभव।
- 4D फैको तकनीक: ऑपरेशन के दौरान सर्जन को मिलता है बेहतर नियंत्रण और प्रिसिजन।
- स्मार्ट सेंसर: इंटेलिजेंट फ्लुइडिक्स सिस्टम आंख के दबाव को स्थिर रखता है, जिससे टिशू डैमेज का खतरा न्यूनतम हो जाता है।
- तेज रिकवरी: कम ऊर्जा के उपयोग से सर्जरी के बाद मरीज बहुत जल्द सामान्य जीवन में लौट सकते हैं।
रोहित आई हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. ओ. पी. अग्रवाल ने कहा
, “हमारा लक्ष्य मरीज़ों को बेहतर और ‘विश्वस्तरीय अनुभव’ देना है। यूनिटी वीसीएस के आने से अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक सेंटर में उपलब्ध होगी जिससे सर्जरी अधिक सुरक्षित, नियंत्रित और कम समय में पूरी होगी। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस तरह की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के आने से रोहित आई हॉस्पिटल अब देश के उन चुनिंदा सेंटर्स से एक है जो जटिल विट्रोरेटिनल और कैटरेक्ट प्रक्रियाओं के लिए अत्याधुनिक समाधान देने में सक्षम हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह अपग्रेड न सिर्फ मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाता है, बल्कि मध्य भारत को एक उभरते हुए रीजनल आई-केयर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी मजबूत कदम है।”
रोहित आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर और विट्रियो-रेटिना डॉ. रोहित अग्रवाल ने कहा, “यूनिटी वीसीएस हमारे लिए एक नई मशीन के साथ, एक पूरा अपग्रेड है। यह 2-इन-1 प्लेटफॉर्म कैटरेक्ट और रेटिना दोनों सर्जरी को एक ही सिस्टम पर करता है, जिससे ऑपरेशन थिएटर की एफिशिएंसी दोगुनी हो जाती है। मरीज का समय बचता है, प्रक्रिया आसान होती है और परिणाम ज्यादा सटीक मिलते हैं। हम चाहते हैं कि रेटिना की जटिल सर्जरी के लिए इंदौर के लोगों को कहीं बाहर जाने की जरूरत महसूस न हो। यहां उन्हें वही टेक्नोलॉजी, वही स्टैंडर्ड और वही केयर मिलेगी, जो दुनिया के बड़े सेंटरों में मिलती है। यह कदम ‘फ्यूचर-रेडी आई केयर’ की ओर हमारा बड़ा संकल्प है।”
Thank you for reading this post!
