इंदौर: इंदौर के आतिथ्य उद्योग ने देशभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसी कड़ी में एसेंशिया होटल इंदौर को टाइम्स हॉस्पिटैलिटी आइकॉन्स 2025 – मध्य प्रदेश में ‘आइकॉनिक लक्ज़री वेडिंग होटल’ के पुरस्कार से नवाजा गया है।
यह सम्मान होटल की बेहतरीन सेवाओं, शानदार सुविधाओं और शादी समारोहों को शाही अंदाज देने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एसेंशिया होटल अपने आधुनिक बैंक्वेट हॉल, उच्च स्तरीय सजावट, विशाल लॉन, बेहतरीन खानपान व्यवस्था और व्यक्तिगत सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है। ये सभी विशेषताएं हर विवाह समारोह को शाही और अविस्मरणीय बना देती हैं।
शहर में डेस्टिनेशन वेडिंग, भव्य स्वागत समारोह, शादी से पहले के कार्यक्रम और कॉर्पोरेट आयोजनों के लिए यह होटल लोगों की पहली पसंद बनकर उभरा है। यहां की पेशेवर इवेंट टीम हर कार्यक्रम को थीम और ग्राहकों की पसंद के अनुसार तैयार करती है, जिससे मेहमानों को भव्यता के साथ-साथ घर जैसा आराम भी मिलता है।
इस उपलब्धि पर होटल के जनरल मैनेजर शिवेंद्र सिंह परिहार ने कहा, “‘आइकॉनिक लक्ज़री वेडिंग होटल’ का यह पुरस्कार हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। हमारी पूरी टीम हर आयोजन को संपूर्ण बनाने के लिए पूरे मन से मेहनत करती है। हमारे मेहमानों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम भविष्य में भी इंदौर में शादी समारोह और आतिथ्य के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि एसेंशिया होटल का उद्देश्य सिर्फ आयोजन स्थल देना नहीं है, बल्कि हर मेहमान को ऐसा अनुभव देना है जिसे वे जीवनभर संजो कर रखें।
टाइम्स हॉस्पिटैलिटी आइकॉन्स 2025 में मिली यह उपलब्धि न सिर्फ एसेंशिया होटल की उत्कृष्ट सेवाओं को रेखांकित करती है, बल्कि इंदौर को देश के उभरते वेडिंग और लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी केंद्र के रूप में भी मजबूत पहचान देती है।
Thank you for reading this post!
