इंदौर: इंदौर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (2025-26) के अंतर्गत 14 एवं 15 फरवरी को ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कनवाला कुआं, इंदौर में जिला स्तरीय दो दिवसीय सेमिनार एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।
उप संचालक उद्यानिकी ने बताया कि इस आयोजन में वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा उन्नत पुष्प खेती, मशरूम उत्पादन, उद्यानिकी फसलों की मार्केटिंग एवं निर्यात, तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
प्रदर्शनी में विभिन्न उन्नत किस्मों के फूलों की आकर्षक झांकी, आधुनिक सिंचाई उपकरणों तथा उद्यानिकी फसल आधारित प्रसंस्करण मशीनरी की स्टॉल्स भी लगाई जाएंगी।
जिले के सभी कृषकों एवं उद्यमियों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर लाभ उठाएं।
Thank you for reading this post!
