Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
9:48 AM, 13/02/2026
temperature icon 24°C
haze
Humidity: 57 %
Wind: 7 Km/h
Clouds: 10%
Visibility: 3 km
Sunrise: 7:00 AM
Sunset: 6:21 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर से नासिक और उदयपुर की सीधी उड़ानें बंद

Posted on February 12, 2026

Indore : देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से एक ओर जहां नासिक और उदयपुर की मौजूदा सीधी उड़ानें बंद हो रही हैं, वहीं केवल एक नए शहर के लिए सीधी सेवा शुरू होने की तैयारी चल रही है।

डीजीसीए द्वारा जारी प्रस्तावित समर शेड्यूल (29 मार्च से लागू) में भी इन शहरों का जिक्र नहीं है, जिससे इन उड़ानों का बंद होना तय माना जा रहा है। ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि हर साल गर्मी के मौसम में जोधपुर-उदयपुर जैसे पर्यटन स्थलों की मांग कम हो जाती है। इसी वजह से एयरलाइंस समर सीजन में इन रूट्स पर उड़ानें कम या बंद कर देती हैं और विंटर शेड्यूल में फिर से शुरू करती हैं।वर्तमान में रनवे रात 10:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक बंद रहता है, जिससे उड़ानें सीमित रहती हैं। रनवे के पूरी तरह चालू होने पर एयरलाइंस को नए स्लॉट मिलेंगे और नए रूट शुरू होने की संभावना बढ़ेगी।

पिछले कुछ सालों में इंदौर से शुरू हुई कई सीधी उड़ानें बाद में बंद हो चुकी हैं। इनमें वाराणसी, प्रयागराज, शिर्डी, जोधपुर और राजकोट शामिल हैं। आरसीएस योजना के तहत शुरू हुई बेलगावी और किशनगढ़ की उड़ानें भी बंद हो गईं। गाजियाबाद रूट का संचालन भी फिलहाल नहीं हो रहा है।

जलगांव और हैदराबाद के लिए नई उड़ानें

इंदौर से पहली बार फ्लाई 91 एयरलाइंस जलगांव और हैदराबाद के लिए उड़ानें शुरू करने जा रही है। इसके लिए कंपनी के अधिकारी गुरुवार को इंदौर आ रहे हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि फ्लाई 91 केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत कई शहरों के बीच सेवाएं चला रही है। कंपनी ने इंदौर से जलगांव और हैदराबाद के लिए उड़ानों की घोषणा अपनी वेबसाइट पर भी कर दी है। संभावना है कि मार्च मध्य या अप्रैल से समर शेड्यूल में इन उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पहली बार हवाई मार्ग से जुड़ेगा जलगांव

फ्लाई 91 की सेवा शुरू होने से इंदौर पहली बार जलगांव से हवाई मार्ग से जुड़ेगा। इस रूट पर लंबे समय से सीधी उड़ान की मांग हो रही थी। नई फ्लाइट से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

हाल ही में इंडिगो ने समर शेड्यूल में इंदौर-नासिक उड़ान बंद करने की घोषणा की है। ऐसे में जलगांव की नई फ्लाइट से महाराष्ट्र के लिए एक नया कनेक्शन मिलेगा। वहीं हैदराबाद के लिए अतिरिक्त विकल्प भी यात्रियों को मिलेगा।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • NMIMS इंदौर में वैलेंटाइन डे से जुड़े एक कार्यक्रम को रुकवाया
  • इंदौर से नासिक और उदयपुर की सीधी उड़ानें बंद
  • एयरटेल ने OTP फ्रॉड रोकने के लिए लॉन्च किया AI-आधारित सुरक्षा सिस्टम
  • टेक्सटाइल-फूड सेक्टर में तेजी का दौर, मध्य प्रदेश बनेगा निर्यात हब
  • इंदौर में दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंटरनेशनल पैरा स्विमर श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के सुपुत्र रिपुदमन के विवाह समारोह में शामिल हुए
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह जिले के नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में होंगे शामिल
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर किया नमन
  • भवन निर्माण में उत्कृष्ट दृष्टिकोण के साथ दीर्घकालीन कार्य योजना अपनाये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of Energy Minister Shri Tomar’s Son Ripudaman
  • CM Dr. Yadav Congratulates International Para Swimmer Shri Lohia
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Nohleshwar Mahotsav at Nohata in Damoh District
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Swami Dayanand Saraswati
  • Adopt a Long-Term Action Plan with an Excellent Vision in Building Construction : Chief Minister Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme