इंदौर: पहली बार शहरवासियों को नागपुर-विदर्भ की दमदार साओजी रसोई का स्वाद चखाने द पार्क इंदौर ने शुरू किया विशेष फूड फेस्टिवल।
एपिसेंटर रेस्टोरेंट में 20 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाले “इंदौर मीट साओजी” फेस्टिवल में मेहमानों को महाराष्ट्रीयन देसी व्यंजनों का प्रामाणिक अनुभव मिल रहा है।
मेन्यू हाइलाइट्स
- स्टार्टर्स: मंचो सूप, वेज लेमन कोरिएंडर सूप, मटन सुक्खा, चिकन कोलिवाड़ा, वराड़ी चिकन, रवा फिश, कोथिंबीर वड़ी।
- मुख्य व्यंजन: साओजी चिकन, साओजी मटन, तामरस्सा कोम्बडी, वरहाड़ी चिकन मसाला, भरली वांगी, कुलदाची आमटी, मिसळ पाव, झुणका-भाकरी, वेज मराठा, पनीर साओजी; साथ ही दाल वरण, काताची आमटी, चिकन दम बिरयानी, तवा वेज पुलाव।
- लाइव स्टेशन: पूरणपोळी, फ्राइड मोदक, थालीपीठ।
- मिठाइयां: श्रीखंड, बासुंदी, खोप्रा पाक।
विशेषज्ञों के विचार
द पार्क इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने बताया, “साओजी रसोई मसालों की तीव्रता और संतुलित पकाने की विधि के लिए जानी जाती है। हमने खास तौर पर तीखा-खुशबूदार मसाला मिश्रण तैयार किया है, जिसमें साबुत मसालों का भरपूर इस्तेमाल है। चुने गए व्यंजन विदर्भ की पारंपरिक रसोई का सच्चा प्रतिनिधित्व करते हैं, ताकि इंदौरवासी न सिर्फ स्वाद चखें बल्कि इसकी सांस्कृतिक विरासत भी समझें।”
फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने कहा, “साओजी का दमदार स्वाद जितना खास है, उतनी ही समृद्ध इसकी परंपरा। यह फेस्टिवल इंदौर के मेहमानों को विदर्भ जैसी प्रामाणिकता देगा—स्वाद, माहौल और प्रस्तुति के जरिए।”
Thank you for reading this post!
