Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
9:13 AM, 26/02/2026
temperature icon 23°C
haze
Humidity: 53 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:51 AM
Sunset: 6:28 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu
Technology is changing the minds of children, the role of literature is essential: Dr. Dave

तकनीक से बदल रहा बाल मन, साहित्य की भूमिका जरूरी: डॉ. दवे

Posted on February 25, 2026

इंदौर। बाल मन के बदलाव को आरोप की तरह क्यों देखें? इसे उपहार मानकर स्वागत करें। अगर बच्चे बदल रहे हैं, तो क्या हम खुद उस गति से बदल पा रहे हैं? वास्तव में, तकनीकी हस्तक्षेप और सामाजिक परिवर्तन इसके प्रमुख कारण हैं। इसलिए, हमें इस बदलाव पर विशेष ध्यान देना होगा।

ये विचार साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के निदेशक डॉ. विकास दवे ने इंदौर में आयोजित ‘बदलता बाल मन एवं बाल साहित्य की भूमिका’ पर परिचर्चा एवं काव्यपाठ में व्यक्त किए। यह आयोजन बाल साहित्य शोध सृजन पीठ (साहित्य अकादमी, संस्कृति परिषद, मध्यप्रदेश शासन) द्वारा सरजू प्रसाद पुस्तकालय (भारती भवन), मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति में हुआ। शुभारंभ वाणी जोशी की सरस्वती वंदना से हुआ।

प्रथम सत्र: परिचर्चा

डॉ. दवे, गोपाल माहेश्वरी (वरिष्ठ बाल साहित्यकार), डॉ. मीनू पांडे (निदेशक-सृजनपीठ, भोपाल), मीरा जैन, इंदु पाराशर एवं आशु कवि प्रदीप ‘नवीन’ मंचासीन रहे। स्वागत उद्बोधन डॉ. पांडे ने दिया।

Technology is changing the minds of children, the role of literature is essential: Dr. Dave

परिचर्चा संयोजक गोपाल माहेश्वरी ने कहा, “बालमन चंचल होता है। गलतियां कर ही सीखता है, यही बाल साहित्य की सार्थकता है। हमें सोचना चाहिए कि बच्चों को कैसी रचनाएं परोस रहे हैं।” विषय प्रवर्तन देवेंद्र सिंह सिसौदिया ने किया। संचालन मुकेश तिवारी ने किया, चर्चाकार डॉ. गरिमा दुबे रहीं।

द्वितीय सत्र: काव्यपाठ

गोपाल माहेश्वरी, मनीषा बनर्जी, नयन कुमार राठी, डॉ. रेखा मंडलोई, वरिष्ठ पत्रकार अजय जैन ‘विकल्प’, सपना साहू ‘स्वप्निल’, शीला बड़ोदिया, सुनीता श्रीवास्तव, दामिनी ठाकुर आदि ने काव्यपाठ कर बाल मन को रचनाओं से उकेरा। मीरा जैन, इंदु पाराशर एवं पदमा सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन वाणी जोशी ने किया। आभार डॉ. पांडे ने ज्ञापित किया।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर नगर निगम में विशेष टैक्स कलेक्शन कैंप आज
  • तकनीक से बदल रहा बाल मन, साहित्य की भूमिका जरूरी: डॉ. दवे
  • स्मार्ट पुलिसिंग की शुरुआत: इंदौर में ड्रोन से ट्रैफिक मॉनिटरिंग
  • पार्किंग की जगह चल रही थी क्लास, दो कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के बेसमेंट सील
  • पीथमपुर के 40 अग्रणी उद्योगपति एंकर्स ऑफ इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस से सम्मानित

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले में होंगे शामिल
  • इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन रोड निर्माण में किसान हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर भीलवाड़ा में 26 फरवरी को होगा इंटरैक्टिव सेशन
  • हर किसान के खेत तक पहुंचेगा सिंचाई के लिए पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आजीविका मिशन की दीदियाँ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कर रही हैं सशक्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Rahas Mela in Garhakota
  • Farmers’ Interests Paramount in Indore–Ujjain Greenfield Four-Lane Road Project: CM Dr. Yadav
  • Interactive Session on Investment Opportunities in MP to be Held in Bhilwara on February 26
  • Irrigation Water to Reach Every Farmer’s Field: CM Dr. Yadav
  • Late Nanaji Deshmukh Dedicated Entire Life to Rural Development, Education and Self-Reliance: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme