इंदौर: आधुनिक जीवन की भागदौड़ और मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए नरसिंह वाटिका में शुक्रवार को तीन दिवसीय ‘मंत्राक्ष ध्यान शिविर’ का धूमधाम से उद्घाटन हुआ। परम पूज्य मुनि आदित्य सागर महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के पहले दिन इंदौर सहित अन्य प्रदेशों से सैकड़ों श्रद्धालु, युवा साधक और जिज्ञासु उपस्थित हुए। प्रातःकालीन सामूहिक मंत्र साधना में साधक मंत्रमुग्ध नजर आए, जबकि मुनि से ‘मंत्राक्ष’ का बीजाक्षर पाकर कई भावुक हो उठे।

मुनि आदित्य सागर महाराज ने साधकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कहा, “मंत्र सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि वह शक्ति है जो आपको आपसे जोड़ती है।” पहले दिन साधक तन-मन से आत्म-खोज में लीन रहे। शिविर 29 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन सुबह 5:15 से 7:30 बजे तक मंत्र-अक्षर साधना, नीति प्रवचन और ‘श्रुत-समाधान’ सत्र आयोजित होंगे। युवाओं के लिए विशेष सत्र करियर दबाव, आधुनिक चुनौतियों और आत्म-विकास पर केंद्रित हैं।
Thank you for reading this post!
