डाइकिन का ‘बेस्ट सर्विस पार्टनर’ अवॉर्ड
इंदौर । इंदौर के उभरते स्टार्टअप ‘एसी डॉक्टर’ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए वैश्विक एयर कंडीशनिंग ब्रांड डाइकिन से ‘बेस्ट सर्विस पार्टनर’ अवॉर्ड जीता है। उल्लेखनीय यह है कि कंपनी को यह प्रतिष्ठित सम्मान डाइकिन के साथ साझेदारी के पहले ही वर्ष में मिला है। एसी डॉक्टर की स्थापना इंदौर के दो युवा उद्यमियों ने की थी, जिन्होंने एसी की सफाई के लिए एक इनोवेटिव प्रक्रिया विकसित कर उसे रजिस्टर और पेटेंट भी करवाया है। कम समय में ही कंपनी ने अपनी तेज, भरोसेमंद और तकनीकी रूप से उन्नत सेवाओं के दम पर इंदौर में एक मजबूत पहचान बनाई है।
कंपनी की पूरी टीम विशेष रूप से प्रशिक्षित इन-हाउस प्रोफेशनल्स से बनी है, जो ग्राहकों को समय पर और उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कंपनी के प्रतिनिधि इरशाद मुबीन ने कहा- “यह अवॉर्ड हमारी टीम की मेहनत और ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है। हमने हमेशा क्वालिटी सर्विस, फास्ट रिस्पॉन्स और टेक्निकल एक्सीलेंस को प्राथमिकता दी है।”
वहीं कंपनी के प्रतिनिधि यजुवेंद्र सिसोदिया ने कहा, “हम भविष्य में भी आधुनिक तकनीक और प्रोफेशनल अप्रोच के साथ कूलिंग सर्विस इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित करते रहेंगे।”
इंदौर में सफलता के बाद एसी डॉक्टर अब अन्य शहरों में भी अपनी सेवाएं विस्तारित करने की योजना बना रहा है।
Thank you for reading this post!
