इंदौर। इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन की दुनिया में एक बड़े आयोजन की तैयारी इंदौर में जोरों पर है। फ्यूचर इवेंट्स द्वारा आयोजित प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो-2026 का आगाज़ 10 अप्रैल से होगा और यह चार दिवसीय एक्सपो 13 अप्रैल तक लाभगंगा एक्सिबिशन सेंटर में चलेगा।
क्या है खास इस एक्सपो में?
इस आयोजन में देश-विदेश के प्रमुख ब्रांड्स अपने नवीनतम प्रोडक्ट्स और डिज़ाइन सॉल्यूशंस के साथ उपस्थित रहेंगे। लाइव डेमो, ब्रांड शोकेस और बिज़नेस नेटवर्किंग इस एक्सपो के मुख्य आकर्षण होंगे। आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, बिल्डर्स, बिज़नेस ओनर्स और आम उपभोक्ता — सभी के लिए यह एक्सपो उपयोगी साबित होगा।
आयोजकों ने क्या कहा?
फ्यूचर इवेंट्स के डायरेक्टर अमेय गोखले ने बताया कि यह एक्सपो डिज़ाइन इंडस्ट्री के लिए नई तकनीकों और ट्रेंड्स को समझने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि इस मंच पर प्रोफेशनल्स, ब्रांड्स और इनोवेटर्स एकजुट होकर नए आइडियाज़ और टेक्नोलॉजी को एक्सप्लोर कर सकेंगे।
इस आयोजन में प्लाईवुड एंड लैमिनेट एसोसिएशन तथा टाइल्स एवं सैनिटरी वेयर एसोसिएशन की भी सक्रिय भागीदारी होगी। इंडस्ट्री के प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र जैन, पंकज माहेश्वरी, रजनीकांत पटेल और वीरेंद्र पटेल भी इस आयोजन से जुड़े हैं।
टाइल्स एवं सैनिटरीवेयर इंडस्ट्री की ओर से प्रेम माहेश्वरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन इंडस्ट्री की ग्रोथ और नेटवर्किंग को नई दिशा देते हैं।
प्रायोजक और सुविधाएं
एक्सपो का मुख्य प्रायोजन माईका प्लास्टीवुड कंपनी कर रही है। इसके अलावा ओम प्लाईवुड, वीनस टिम्बर, टिम्बरलैंड, राजश्री प्लास्टिवुड्स, वायु और तलाटी किचन सह-प्रायोजकों के रूप में शामिल हैं। विज़िटर्स की सुविधा के लिए पूरे एक्सपो परिसर को एयर-कूल्ड रखा जाएगा।
Thank you for reading this post!
