- आरोपी पुरुष और महिला के कब्जे से लगभग 159 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” एवं 990 ग्राम डोडा चूरा (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 16,00,000/- रुपए) जप्त।
- अपराध शाखा द्वारा 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक एनडीपीएस के कुल 26 प्रकरण दर्ज किए गए है जिनमें 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इंदौर। क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 159 ग्राम MD ड्रग्स और 990 ग्राम डोडाचूरा सहित करीब 16.8 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी रतलाम के पिपलौदा क्षेत्र के रहने वाले हैं और इंदौर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर ड्रग्स बेचते थे। कार्रवाई पत्थर गोदाम रोड स्थित एक सार्वजनिक शौचालय के पास की गई, जहां संदिग्ध गतिविधि के आधार पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया।
मामले में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों से ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, साल 2026 में अब तक क्राइम ब्रांच ने NDPS के 26 मामलों में 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post!
