इंदौर। किसी भी अस्पताल की पहचान केवल उसकी इमारत या सुविधाओं से नहीं, बल्कि वहां मिलने वाले भरोसेमंद इलाज, अनुभवी डॉक्टरों और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों से होती है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सफल उपचार ही किसी संस्थान को हेल्थकेयर क्षेत्र में अलग पहचान दिलाते हैं। इसी दिशा में लगातार काम करते हुए इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
केयर सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर को बिज़नेसवर्ल्ड हेल्थकेयर इंस्टीट्यूशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में तीन प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं। अस्पताल को मिनिमली इनवेसिव सर्जरी (MIS), क्रिटिकल केयर और कार्डियक केयर कैटेगरी में “बेस्ट हॉस्पिटल” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं, आधुनिक मेडिकल तकनीक और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने के लिए दिया गया है।
अस्पताल ने इन तीनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और सफल उपचार के जरिए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। मिनिमली इनवेसिव सर्जरी (MIS) विभाग की इस उपलब्धि में डिपार्टमेंट हेड एवं क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. मनीष पोरवाल और क्लिनिकल डायरेक्टर – जनरल, जीआई, कोलोरेक्टल, लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉ. सी. पी. कोठारी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं क्रिटिकल केयर और इंटरनल मेडिसिन सेवाओं में बेहतर क्लिनिकल परिणाम और उत्कृष्ट उपचार के लिए क्लिनिकल डायरेक्टर – इंटरनल मेडिसिन डॉ. निखिलेश जैन के नेतृत्व को भी इस सफलता का अहम हिस्सा माना गया।
केयर सीएचएल हॉस्पिटल के एचसीओओ मनीष गुप्ता ने कहा, “यह सम्मान हमारे डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों की लगातार मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। हमारा उद्देश्य हमेशा मरीजों को बेहतर उपचार, अत्याधुनिक तकनीक और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना रहा है। आने वाले समय में भी हम हेल्थकेयर क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।”
Thank you for reading this post!
