इंदौर। विजयादशमी के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में 20 अक्टूबर 2026 को शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान से यज्ञ-हवन कर मां आदिशक्ति और शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान इकाई के शासकीय वाहनों का भी पूजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत शस्त्रागार में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति की आराधना और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानी जाती है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह ने पीटीसी के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन में समस्त राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, निरीक्षकगण, सूबेदार, इनडोर एवं आउटडोर स्टाफ सहित इकाई के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Thank you for reading this post!
