इंदौर। चिकित्सा के क्षेत्र में एक सफल डॉक्टर बनने के लिए किताबी ज्ञान और तकनीकी दक्षता के साथ संवेदनशीलता, अनुशासन और सेवा भाव भी बेहद जरूरी है। मरीज डॉक्टर पर अपने स्वास्थ्य और जीवन की उम्मीदों के साथ भरोसा करता है, ऐसे में इस विश्वास को बनाए रखना हर चिकित्सक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसी संदेश के साथ इंडेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी में नए विद्यार्थियों को व्हाइट कोट पहनाकर उनके चिकित्सा शिक्षा के नए सफर की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. संजीव नारंग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर बनने का सफर मेहनत, अनुशासन और कई चुनौतियों से भरा होता है। व्हाइट कोट पहनने के साथ ही विद्यार्थियों को एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी भी स्वीकार करनी होती है। मरीज जब डॉक्टर के पास पहुंचता है, तो वह अपने स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ी उम्मीदों के साथ उस पर भरोसा करता है। इस भरोसे को बनाए रखना प्रत्येक डॉक्टर का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे पहले दिन से ही खुद को इस तरह तैयार करें कि भविष्य में हर मरीज उनके ज्ञान, कौशल और संवेदनशील व्यवहार पर विश्वास कर सके।
मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया और वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने भी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अभिभावकों के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों पर
संस्थान की डीन डॉ. रौसेया कनपर्ती ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा का उद्देश्य केवल विशेषज्ञता हासिल करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। दीक्षारंभ समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभिभावकों ने वर्षों तक मेहनत की है और कई त्याग किए हैं। अब विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है कि वे अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से उनके सपनों को साकार करें।
उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संस्थान पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। हमारा प्रयास रहेगा कि यहां से विद्यार्थी न केवल कुशल चिकित्सक बनकर निकलें, बल्कि एक संवेदनशील और जिम्मेदार इंसान के रूप में भी समाज में अपनी पहचान बनाएं।
समारोह में मालवांचल यूनिवर्सिटी और इंडेक्स समूह के विभिन्न
Thank you for reading this post!
