गणेश जी चले गए… उसे भी जाना है, मौत एक सच्चाई है… जिसे सभी को स्वीकार करना होगा
इंदौर। एबी रोड स्वदेश भवन की 5वीं मंजिल से एक किशोर ने कूदकर जान दे दी। घटना शनिवार सुबह 7 बजे की है,वह योग करने के लिए छत पर गया था। कुछ देर बाद नीचे तैनात गार्ड को कुछ गिरने की आवाज आई तो वह दौड़ा और देखा तो विनायक खून से लथपथ पड़ा था, जिसे एमवायएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी लगते ही एमआईजी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को युवक के रूम से सुसाइड नोट मिला है। एमआईजी टीआई मनीष लोधा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का है। विनायक पिता विनोद मिश्रा (17) मूल रूप से मैहर (सतना) का रहने वाला था। वह यहाँ बर्फानी एकेडमी में 11वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। रोज की तरह योग करने के लिए होस्टल की छत पर गया। कुछ देर बाद नीचे तैनात गार्ड को कुछ गिरने की आवाज आई तो वह दौड़ा और देखा तो विनायक खून से लथपथ पड़ा था। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
अंग्रेजी में लिखा मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने जब विनायक के कमरे की जांच की तो एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अंग्रेजी में बार-बार सॉरी लिखा है। ईश्वर के लिए आप सभी मुझे माफ कर दीजिए। मौत एक सच्चाई है, जिसे हम सभी को स्वीकारना होगा और आगे भी बढ़ना होगा। सभी का जीवन उज्ज्वल हो, सेहत ही संपत्ति है। मैं सामान्य बच्चा नहीं हूं। पुलिस इस सुसाइड नोट का अर्थ निकाल रही है।
पार्टनर से की गई पूछताछ
पुलिस ने विनायक के पार्टनर से भी इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कुछ दिनों से विनायक परेशान था। वह कह रहा था कि गणेशजी चले गए, उसे भी जाना है। हालांकि उस समय उसका पार्टनर यह नहीं समझ पा रहा था कि यह बातें कहने के पीछे उसका मकसद क्या है?
Thank you for reading this post!