Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
11:02 PM, 10/03/2026
temperature icon 23°C
haze
38 %
0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:40 AM
Sunset: 6:33 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज लिमिटेड का IPO 1.41 गुना सब्सक्राइब

Posted on August 8, 2025

आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को अंतिम दिन तक 1.41 गुना सब्सक्राइब किया गया, जिसमें ₹60.62 करोड़ से अधिक की बोलियाँ मिलीं। कंपनी प्रमुख रूप से उच्च गुणवत्ता वाले पेपर प्रोडक्ट्स का निर्माण और निर्यात करती है और इस IPO के जरिए ₹45.10 करोड़ जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। यह इश्यू 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक खुले रहा।

कंपनी के डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, अनिल माहेश्वरी ने बताया कि IPO का प्राइस बैंड ₹110-₹116 प्रति शेयर (फेस वैल्यू ₹10) तय किया गया था। इसमें 38.88 लाख नए इक्विटी शेयर शामिल हैं और न्यूनतम लॉट साइज 1,200 इक्विटी शेयर है। जुटाई गई राशि में से ₹20 करोड़ वर्किंग कैपिटल के लिए, ₹15.86 करोड़ प्लांट, मशीनरी और सिविल वर्क के लिए, ₹1.60 करोड़ बैंक टर्म लोन की एडवांस रीपेमेंट के लिए और शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए उपयोग की जाएगी।

बी मंत्री एंड कंपनी के पार्टनर भव्य मंत्री ने बताया कि 11 अगस्त को कंपनी NSE इमर्ज पर लिस्ट होगी। मजबूत वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता के चलते निवेशकों का कंपनी में भरोसा बढ़ा है।

चेयरमैन सुनील माहेश्वरी के अनुसार, कंपनी पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद जैसे पेपर कप, पेपर कप ब्लैंक्स और विविध फूड-ग्रेड पेपर्स बनाती है, जो खुदरा पैकेजिंग, फूड सर्विस और कमर्शियल प्रिंटिंग सेक्टर में उपयोग होते हैं। देवास (इंदौर) के 52,151 वर्गफुट क्षेत्र में फैली दो यूनिटों से सालाना 15,000 मीट्रिक टन उत्पादन क्षमता है। कंपनी अपने उत्पाद 10 देशों—ब्रिटेन, यूएई, दुबई, कतर, इराक, ओमान, लेबनान, अल्जीरिया, फिलिस्तीन और जॉर्डन—में निर्यात करती है और आगे भी नए बाजारों में विस्तार की योजना है।

श्री सुनील माहेश्वरी की नेतृत्व में रिसर्च एवं डेवलपमेंट टीम लगातार नए उत्पाद, सामग्री और कोटिंग्स विकसित करने पर काम कर रही है, जिससे ग्राहकों को आधुनिक और टिकाऊ समाधान उपलब्ध कराए जा सकें।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गान के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Performs Abhishek and Worship at Mamleshwar
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute to Social Reformer Savitribai Phule
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Former Union Minister Madhavrao Scindia
  • CM Dr. Yadav Extends Greetings On CISF Foundation Day

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme