Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
9:37 AM, 11/03/2026
temperature icon 29°C
haze
28 %
15 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:39 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

एमवायएच में बड़ी लापरवाही: NICU में चूहों ने नवजातों को कुतरा

Posted on September 2, 2025

इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवायएच (MYH) में एक चौंकाने वाली और गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में भर्ती दो नवजात शिशुओं के हाथ चूहों ने कुतर दिए। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और पूरे स्वास्थ्य महकमे में हलचल है।

यह घटना पिछले दो दिनों में हुई, पहली घटना रविवार को और दूसरी सोमवार को सामने आई। जिन बच्चों के हाथ चूहों ने कुतरे, उन्हें जन्म के कुछ दिनों बाद ही विशेष देखभाल के लिए एनआईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि परिसर में लंबे समय से चूहों का आतंक है और एनआईसीयू वार्ड में एक बड़ा चूहा कई दिनों से घूम रहा था, जिसे देखकर कर्मचारी भी डरते थे।

लापरवाही सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरीजों के परिजन वार्डों में खाने-पीने का सामान ले आते हैं, जिससे चूहों की संख्या बढ़ रही है। इस समस्या से निपटने के लिए खिड़कियों पर जालियां लगवाई जा रही हैं और वार्ड में बाहर से खाने का सामान लाने पर रोक लगाई जा रही है। यह भी पता चला है कि अस्पताल में पिछले लगभग पाँच साल से कोई बड़ा पेस्ट कंट्रोल अभियान नहीं चलाया गया था। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • आईटीआई छिंदवाड़ा में सुजुकी मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन
  • कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रदत्त स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महान शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के सपनों को कर रहे हैं साकार : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹33,240 Crore for Welfare Schemes and other Initiatives
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Events in Damoh and Sagar
  • Union Cabinet Approval Significant from Simhastha Perspective
  • Prime Minister Shri Modi Receives Gratitude from Chief Minister Dr. Yadav
  • Rani Durgavati Sanctuary (Nauradehi) to Become Third Home for Cheetahs: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme