Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
8:49 PM, 10/03/2026
temperature icon 29°C
clear sky
Humidity: 24 %
Wind: 9 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:40 AM
Sunset: 6:33 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर नगर निगम में हुए फर्जी बिल घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर शहर कांग्रेस ने संभागायुक्त कार्यालय एवं लोकायुक्त कार्यालय पर दिया ज्ञापन

Posted on May 23, 2024

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या मे कांग्रेसजनो ने इंदौर नगर निगम में फर्जी बिल के कई हजार करोड़ के घोटाले की जांच की मांग को लेकर आज इंदौर कमिश्नर कार्यालय एवं लोकायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के 20 साल परिषद के कार्यकाल के दौरान जितने भी विभाग हैं उनमें भी कहीं ना कहीं घोटाला हुआ है इन सब विभागों की सीबीआई जांच एवं उच्च स्तरीय जांच की जाए तो कई हजार करोड़ का घोटाला निकलेगा और भाजपा नेताओं का एवं नगर निगम के उच्च पदो पर बैठे अधिकारियों का चेहरा उजागर होगा,जिसमे सीबीआई जांच एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर अलग-अलग ज्ञापन दोनों कार्यालयो पर दिए गए कमिश्नर कार्यालय पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती जानकी यादव जी एवं लोकायुक्त कार्यालय पर डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल जी को ज्ञापन सौंपा गया।

यादव ने कहा है कि अगर उच्च स्तरीय जांच होती है तो अभी तो शुरूआत ही है आने वाले समय में यदि भाजपा परिषद जब से काबिज है उसके पूरे कार्यकाल की सही तरीके से जांच की जाये तो इस महाघोटाले की राशी कई हजार करोड़ो में हो सकती है जहां की पावर ब्लाक लगाने,सड़क बनाने,यदि सभी विभागों को शामिल कर लिया जाये तो यह महाघोटाला 2 हजार करोड़ से अधिक निकलेगा,वही चौराहों का विकास,ड्रेनेज,उद्यान विभाग में तो बगीचों के विकास के नाम पर है नगर निगम में फर्जी कामों की फाईल बनाने व भुगतान करवाने की एवं गली मोहल्ले,कालोनी की कई करोड़ रूपयों की फर्जी फाईल बन जाती है इन्हे पुरानी प्रेक्टिस रही है जिसमें भाजपा परिषद के दौरान कई करोड़ों का नगर निगम में यातायात का भी हुआ था,उसकों भी दबा दिया गया था।

यादव ने कहा की इंदौर नगर निगम के सीटी इंजिनियर व अधिकारी राकेश अखंड के कार्यकाल के दौरान इंदौर शहर की स्ट्रीट लाईट हेलोजन सहित अन्य विद्युत से संबंधित कार्य इनके पास रहा है और स्ट्रीट लाईट हेलोजन के कई सौ करोड़ के फर्जी बिल लगाये गये है नगर निगम अधिकारी राकेश अखंड के पूरे कार्यकाल की फाईलों की जांच होना चाहिये,यह जांच लोकायुक्त,ईडी,सीबीआई एवं प्रदेश सरकार द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराई जाती है तो यह भी कई हजार करोड़ का घोटाला निकलेगा।

यादव ने बताया है की वही यातायात घोटाला,नल टेबिंग घोटाला,किशनपुरा जेल बनाने में घोटाला, प्याउ घोटाला, वर्कशाप घोटाला,सेप्टिटेंक घोटाला,अवैध कम्पाउंडिंग घोटाला,चेम्बर घोटाला,नगर निगम दुकान आवंटित घोटाला,हेलोजन,स्ट्रीट लाईट,चिल्डवाटर कुलर घोटाला सहित कई घोटाले हुये है इनकी जांच की जाये तो इन सभी विभागो मे कई हजार का घोटाला नकल सकता है पूर्व में 400 करोड का टेंकर घोटाला हुआ था जिसमें अभय राठौर सहित कईयों पर जांच हुई थी मगर ईओडब्ल्यू ने राठौर को क्लीनचिट दे दी थी।

पूर्व विधायक श्री अश्विन जोशी ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा के 20 साल के कार्यकाल की सीबीआई जांच कराई जाए तो कई बड़े घोटाले निकलेंगे।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गान के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Performs Abhishek and Worship at Mamleshwar
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute to Social Reformer Savitribai Phule
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Former Union Minister Madhavrao Scindia
  • CM Dr. Yadav Extends Greetings On CISF Foundation Day

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme